Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सिर पर मालिश करने के दौरान बेड से गिरीं कॉमेडियन भारती सिंह, ले जाया गया अस्पताल

सिर पर मालिश करने के दौरान बेड से गिरीं कॉमेडियन भारती सिंह, ले जाया गया अस्पताल

Mumbai news, entertainment news, TV actress Bharti Singh : भारती सिंह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की सबसे सफल कॉमेडियन में से एक मानी जाती हैं। वह फैंस और फॉलोअर्स को अपने जोक्स से अक्सर गुदगुदाया करती हैं। वह सोशल मीडिया के अलावा, कॉमेडियन का एक यूट्यूब चैनल है, जहां वह रोजाना व्लॉग अपलोड करती हैं। हाल ही में भारती सिंह ने फैंस को बताया है कि वह बिस्तर से गिर गईं और उनकी पीठ में गंभीर चोट आई। उन्होंने वीडियो की शुरुआत कहां कि मेरी कमर में बहुत दर्द है, मैं कल बिस्तर से गिर गई”। व्लॉग में उन्होंने बताया कि जिस वक्त यह वाक्या हुआ उस वक्त भारती हेड मसाज ले रही थीं। उनके हाथ में मोबाइल फोन था और उनका ध्यान भटक गया था। इस कारण वह बेड से अचानक नीचे गिर गईं। जिस वक्त यह हादसा हुआ उसे समय मालिश करने वाली उनके सिर पर तेल लगा रही थी। गिरने से उन्हें चोट तो जरूर लगी, लेकिन वह अपने आप को हंसने से नहीं रोक पाई।  

भारती ने दिया हेल्थ अपडेट

घटना के बाबत भारती ने बताया कि “मैं इतने जोर से गिरी की मत पूछो। आप समझ सकते हो कि मैं मोटी और वजनदार हूं। गिरने के बाद मेरा हाल क्या हुआ होगा आप लोग भी समझ सकते हो। लेकिन मैं अपने आदत से लाचार हूं चोट लगने के बाद भी मुझे जोर-जोर से हंसी आ रही थी। मैं इस मामले में बहुत बदतमीज हूं।  मैं गिरती हूं तो मैं उठती तो हूं, पर हंसते- हंसते उठती हूं। कॉमेडियन ने वीडियो में बताया की उनको अब जबरदस्त पीठ दर्द हो रहा है और अगले दिन वह एक्स-रे कराने गईं। लेकिन भगवान की कृपा है कि मुझे अंदरूनी चोट या फैक्चर नहीं हुआ है। 

Share this:

Latest Updates