Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Commendable Simplicity : UP के CM योगी की बहन से मिलीं PM मोदी की बहन, ऐसी सादगी कि दिल कर दे खुश

Commendable Simplicity : UP के CM योगी की बहन से मिलीं PM मोदी की बहन, ऐसी सादगी कि दिल कर दे खुश

Uttarakhand Update News, Paudi, PM Modi Sister Meets UP CM Yogi, Commendable Simplicity :  सावन के महीने में उत्तराखंड में पौड़ी जिले के यमकेश्वर विधानसभा के नीलकंठ धाम में भगवान भोलेनाथ के दर्शन और पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहन बसंती बेन पति हसमुख संग पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने मंदिर में महादेव का जलाभिषेक कर परिवार और देश की समृद्धि की कामना की। बसंती बेन ने इसके बाद पार्वती मंदिर के पास उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बहन शशि देवी से भी मुलाकात की। कुलक्षेम पूछने के बाद उन्होंने शशि से लंबी बातचीत की।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही मुलाकात

शशि के साथ बिताए पलों को बसंती बेन ने मोबाइल के जरिए कैमरे में भी कैद किया। दोनों की मुलाकात का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग दोनों नेताओं के बहनों की सादगी की चर्चा कर रहे हैं। बसंती बेन ने कहा कि उनके भाई पीएम नरेंद्र मोदी सब कुछ त्याग कर देश को, तो दूसरे भाई सीएम योगी आदित्यनाथ देश के सबसे बड़े राज्य को समर्पित हैं।

एक दूसरे के गले लग गई दोनों

पीएम मोदी की बहन ने अपने पति और रिश्तेदारों के साथ ब्रम्हपुरी स्थित श्रीराम तपस्थल आश्रम में पंहुचकर महंत दयाराम दास से भी मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। पीएम मोदी की बहन और उनका परिवार नीलकंठ महादेव मंदिर और भुवनेश्वरी मंदिर दर्शन-पूजन करने गए थे। वहां से वापस लौटते समय सीएम योगी की बहन शशि देवी से उनकी दुकान पर उन्होंने मुलाकात की। इस दौरान यह दोनों एक दूसरे के गले लगीं और घर परिवार के साथ अन्य विषयों पर भी दोनों ने चर्चा की।

Share this:

Latest Updates