Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

DISTRESSING : एक झंडा लगाने के विवाद में ईद की खुशियों पर फिरा पानी, तार-तार हुआ भाईचारा, ऐसी हिंसा…

DISTRESSING : एक झंडा लगाने के विवाद में ईद की खुशियों पर फिरा पानी, तार-तार हुआ भाईचारा, ऐसी हिंसा…

Rajasthan (राजस्थान) के जोधपुर शहर में एक झंडा लगाने के विवाद में ईद जैसे पावन पर्व के त्योहार की खुशियों पर पानी फिर गया। हिंसा ने भाईचारा को तार-तार कर दिया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के होम टाउन जोधपुर के 10 इलाकों में कर्फ्यू लगाना पड़ा। मोबाइल इंटरनेट बंद कर दिया गया। धारा 144 के बावजूद हजारों की भीड़ सड़क पर उतर आई और गली-गली में पथराव होने लगा। उपद्रवियों ने घरों में तेजाब की बोतलें फेंकी। मामले में अब तक 97 लोगों को अरेस्ट किया गया है।

10 इलाकों में आज तक कर्फ्यू

 बवाल के बाद तनाव बना हुआ है। प्रशासन ने जोधपुर के 10 इलाकों में बुधवार तक के लिए कर्फ्यू लगा दिया है। इधर, लोगों ने सूरसागर इलाके में विधायक के घर के बाहर आगजनी की। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस घटना पर रिपोर्ट मांगी है। जानकारी के अनुसार, जोधपुर में दो गुटों के बीच हुए विवाद के 12 घंटे बाद भी पुलिस उपद्रवियों को रोकने में नाकाम रही। शहर को जलाने में उपद्रवी एक बार फिर सफल रहे। प्लानिंग के साथ आए उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया। तेजाब से भरी बोतलें घरों पर फेंकी। दहशत फैलाने के लिए तलवारें लहराई। कबूतरों का चौक में दीपक परिहार नाम के युवक की पीठ पर चाकू से हमला कर दिया। युवक को महात्मा गांधी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां ऑपरेशन कर चाकू निकाला गया।

Share this:

Latest Updates