Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भारत-मध्य एशिया संवाद में आतंकवाद की निंदा

भारत-मध्य एशिया संवाद में आतंकवाद की निंदा

New Delhi News: भारत और मध्य एशिया के बीच आज दिल्ली में चौथा भारत-मध्य एशिया संवाद आयोजित किया गया। इस उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने की। इसमें कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, किर्गिस्तान और उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री शामिल हुए। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक्स पोस्ट में बताया कि बैठक में कनेक्टिविटी, क्षेत्रीय सुरक्षा, आतंकवाद, प्रौद्योगिकी सहयोग, विकास साझेदारी और जन-से-जन संपर्क जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा हुई। उन्होंने मध्य एशियाई भागीदारों का विशेष आभार व्यक्त किया कि उन्होंने हाल ही में पहलगाम में हुए नृशंस आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि हमारी आज की बातचीत न केवल उत्पादक रही, बल्कि इससे भारत और मध्य एशिया के बीच साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में रास्ता साफ होगा।
बैठक में भाग लेने वाले प्रमुख प्रतिनिधियों में कजाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मूरत नुर्टलेउ, तुर्कमेनिस्तान के मंत्रिमंडल के उपाध्यक्ष और विदेश मंत्री राशिद मेरेदोव, ताजिकिस्तान के विदेश मंत्री महामहिम सिरोजिद्दीन मुहरिद्दीन, किर्गिस्तान के विदेश मंत्री जीनबेक मोल्दोकानोविच कुलुबायेव और उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री बख्तियार सईदोव शामिल थे। यह संवाद भारत की ह्यकनेक्ट वेस्ट थ्रू सेंट्रल एशियाह्ण रणनीति का हिस्सा है, जो व्यापार, ऊर्जा और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाने का एक प्रमुख मंच बन चुका है।

Share this:

Latest Updates