Ranchi news, Jharkhand news, Ranchi update, Jharkhand news : झारखंड तैराकी संघ के पदाधिकारी एवं तकनीकी अधिकारी, वरीय उपाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार तिवारी, राकेश कुमार पाठक ( सी सी एल रांची ) एवं मन्नु कुमार राणा (हजारीबाग), को 37 वें राष्ट्रीय खेल के सफल आयोजन सम्पन्न कराने के लिए भारतीय तैराकी संघ ने तकनीकी अधिकारी के रूप में मनोनीत किया है। इस उपलब्धि पर झारखंड तैराकी संघ की अध्यक्षा बरखा सिन्हा, चेयरमैन राम बालक सिंह, अर्चित आनन्द, सचिव उपेन्द्र कुमार तिवारी, अमर सिंह, राजेश यादव, रंधीर कुमार, अरविंद शर्मा, चिंटू सिंह एवं साथ-साथ संघ के सभी पदाधिकारियों ने बधाई दी।




