Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कांग्रेस और जेएमएम झूठ बोलने की मशीन : शिवराज

कांग्रेस और जेएमएम झूठ बोलने की मशीन : शिवराज

Ranchi news : केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस को ऐसा लग रहा है कि 99 सीटें प्राप्त कर उसने बड़ा तीर मार लिया है। राहुल को चिंदी मिल गयी, तो बजाज बन गये। शिवराज सिंह ने कहा कि हमारी 243 और एनडीए के साथ 293 सीटें आयीं। लोकसभा में जब अध्यक्ष के चुनाव की बारी आयी, तो पूरा इंडी गठबंधन कांग्रेस और उनके साथी मैदान छोड़ कर भाग गये। उनको पता था कि बहुत बुरा हारेंगे। क्योंकि, लोकसभा में भारी बहुमत नरेन्द्र मोदी को प्राप्त हुआ है।शिवराज सिंह चौहान रविवार को राजधानी रांची के धुर्वा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आयोजित विजय संकल्प सभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और जेएमएम झूठ बोलने की मशीन हैं। वे गलत नैरेटिव सेट करते हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। राहुल कभी अग्निवीर के बारे में झूठ बोलते हैं, तो कभी झूठ बोलते हैं कि किसानों को एमएसपी नहीं दे रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जहां होगी, वहां गड़बड़ होती होगी। हमारी सरकारें सब जगह दे रही हैं।

राहुल बाबा हिन्दुत्व की पहचान तुम क्या जानो?

राहुल गांधी द्वारा सदन में दिये गये बयान पर शिवराज ने कहा कि राहुल गांधी को हिन्दू के बारे में पता नहीं है। राहुल कहते हैं कि हिन्दू हिंसक हैं। राहुल बाबा हिन्दुत्व की पहचान तुम क्या जानो? ये मेरा है, ये तेरा है। ये सोच छोटे दिल वालों की होती है। जो विशाल हृदय के होते हैं, वे कहते हैं सारी दुनिया ही एक परिवार है। ये हिन्दुत्व है। धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, ये हिन्दुत्व है और केवल मनुष्य में नहीं, प्राणियों में सद्भावना हो, ये हिन्दुत्व है। सब सुखी हों, सब निरोग हों, सबका मंगल हो, सबका कल्याण हो ये हिन्दुत्व है और ये भारत की हजारों साल पुरानी परम्परा है।

झामुमो ने कोई वादा पूरा नहीं किया

शिवराज ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कितने वादे किये थे। इनके निश्चय पत्र पर सैंकड़ों वादे लिखे हैं। आज मैं जवाब मांग रहा हूं। हेमन्त सोरेन हों, कांग्रेस हो या गठबंधन के लोग ; बताओ कौन-सा वादा पूरा किया है। नौजवानों को कहा था, सरकारी नौकरी देंगे। नौकरी नहीं दी, तो पांच हजार रुपये स्नातक को और सात हजार रुपये स्नातकोत्तर को बेरोजगारी भत्ता देंगे। बताओ किसी एक को भी बेरोजगारी भत्ता दिया है? नौकरियां मिल रही हैं? कितने बड़े झूठे हैं ये। बहनों से भी कई वादे किये थे कि घर खर्च के लिए दो हजार रुपये महीना देंगे। मैं पढ़ कर बता देता हूं, इन्होंने लिखा है कि पूरे राज्य में महिला बैंक की स्थापना की जायेगी। हर गरीब महिला को अपनी आकस्मिक जरूरतों के लिए 50 हजार का कर्ज बना किसी गारंटी के आधार कार्ड पर देंगे। बताओ किसी को मिला क्या? मैं नौजवानों से कहता हूं कि जाओ और मांगों पांच हजार रुपये और सात हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता।

महिलाओं का सम्मान सुरक्षित नहीं

शिवराज ने कहा कि यह कैसी सरकार है, जहां माता, बेटी और बहन की इज्जत सुरक्षित नहीं है। सम्मान सुरक्षित नहीं है। घुसपैठिये खुल कर छेड़ रहे हैं। वह भारत का नहीं है, वह झारखंड का नहीं है। वे आते हैं बांग्लादेश से और वोटों के लालच में आईडी से लेकर आधार बनवाते हैं। जेएमएम और कांग्रेस को कोई चिन्ता नहीं है। चाहे देश चला जाये, लेकिन वोट मिल जाये। वोट के भूखों झारखंड को तबाह और बर्बाद तो मत करो। बाहर से आओ, शादी कर लो और उनके नाम से जमीन खरीद लो। उनको चुनाव लड़ा दो। पंचायतों पर कब्जा कर लो। यह खेल झारखंड को तबाह और बर्बाद कर देगा।

आम आदमी की सुरक्षित नहीं

शिवराज ने कहा कि मैं केवल सरकार की बात नहीं करता। रोज हत्याएं हो रही हैं। आम आदमी की सुरक्षित नहीं है और मदमस्त सरकार मस्ती में चूर है। उन्होंने कहा कि यदि पांच साल इनकी सरकार और रह गयी, तो बचाने को कुछ बचेगा नहीं। इसलिए संकल्प लो चाहे कुछ हो जाये, झारखंड की इस पवित्र धरती से लुटेरे और बेईमानों की सरकार हरा के रहोगे। भाजपा की सरकार लाकर रहोगे।

Share this:

Latest Updates