Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कांग्रेस ने राष्ट्रीय टैलेंट हंट प्रोग्राम के लिए छह जोनल कोऑर्डिनेटर किये नियुक्त

कांग्रेस ने राष्ट्रीय टैलेंट हंट प्रोग्राम के लिए छह जोनल कोऑर्डिनेटर किये नियुक्त

New Delhi News: कांग्रेस ने शनिवार को राष्ट्रीय टैलेंट हंट प्रोग्राम के लिए छह जोनल कोऑर्डिनेटर और सह-कोऑर्डिनेटर की नियुक्ति की।
कांग्रेस के मीडिया और पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा की ओर से जारी पत्र के अनुसार, केन्द्रीय जोन के लिए मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में सप्तगिरी उलाका को जोनल को-ऑर्डिनेटर और अनिल यादव को सह-कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। पूर्वी जोन में पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा के लिए अतुल लोंढे को जोनल को-ऑर्डिनेटर और महिमा सिंह को सह-कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। उत्तरी जोन में चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, नयी दिल्ली, मेवात, पंजाब और उत्तराखंड के लिए चरण सापरा को जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
उत्तर-पूर्वी जोन में अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा के लिए रागिनी नायक को जोनल को-ऑर्डिनेटर और मैथ्यू एंटनी को सह-कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। दक्षिणी जोन में अंडमान-निकोबार, आंध्र प्रदेश, केरल, लक्षद्वीप, पुदुचेरी, तमिलनाडु, तेलंगाना और कर्नाटक के लिए सलमान सोज को जोनल को-ऑर्डिनेटर और सरल पटेल को सह-कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। वहीं, पश्चिमी जोन में दादरा-नागर हवेली, दमन-दीव, गोवा, गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान के लिए सुप्रिया श्रीनेत को जोनल कोऑर्डिनेटर और साधना भारती को सह-कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।
यह टैलेंट हंट प्रोग्राम एक संगठनात्मक अभ्यास है, जिसका उद्देश्य पार्टी के भीतर युवा और प्रतिभाशाली चेहरों को सामने लाना और उन्हें मीडिया एवं प्रचार अभियानों में शामिल करना है। इस कार्यक्रम के तहत प्रतिभागियों का चयन विभिन्न राज्यों में आयोजित बहस, रिसर्च प्रस्तुतियों और जनसम्पर्क कौशल के माध्यम से किया जायेगा।

Share this:

Latest Updates