Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

रेल राज्य मंत्री बिट्टू को कांग्रेस ने बताया दया का पात्र, जानिए क्या है मामला…

रेल राज्य मंत्री बिट्टू को कांग्रेस ने बताया दया का पात्र, जानिए क्या है मामला…

New Delhi news : राजनीति में कब कौन अपने विपक्षी पर क्या टिप्पणी कर दे, कोई ठीक नहीं है। कभी कांग्रेस में रहे और अब भाजपा के नेता केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को देश का सबसे बड़ा दुश्मन और आतंकी कह दिया। बिहार के भागलपुर में रवनीत ने राहुल को देश का नंबर एक दुश्मन और आतंकी बताया था। रवनीत की इस टिप्पणी पर अब कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस ने कहा है कि ऐसे लोगों पर केवल दया ही की जा सकती है।

कांग्रेस में बर्बाद हो गया था उनका करियर 

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने रवनीत सिंह कहा, ‘हम ऐसे लोगों पर केवल दया ही कर सकते हैं। कांग्रेस में उनका राजनीतिक करियर भी बर्बाद हो गया। वे राहुल गांधी की तारीफ करते थे और अब कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने के बाद वे भाजपा पार्टी के प्रति अपनी वफादारी दिखा रहे हैं। बिट्टू ने कहा था, ‘देश के दुश्मन जो विमान, ट्रेन, सड़कें उड़ाने की कोशिश करते हैं, वे राहुल गांधी के समर्थन में हैं। अगर नंबर एक आतंकवादी और देश के सबसे बड़े दुश्मन को पकड़ने के लिए कोई पुरस्कार होना चाहिए, तो वह राहुल गांधी को मिलना चाहिए।

Share this:

Latest Updates