Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड और महाराष्ट्र में कांग्रेस की जीत का दावा

झारखंड और महाराष्ट्र में कांग्रेस की जीत का दावा

New Delhi News: झारखंड और महाराष्ट्र आने वाले चुनाव परिमाण को लेकर कांग्रेस ने जीत का दावा किया है। पार्टी का मानना है कि महाराष्ट्र में महायुति और झारखंड में एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

हम जीतेंगे महाराष्ट्र और झारखंड : खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘‘हमें जीत की उम्मीदें हैं। हमने काम किया है। देखते हैं, कल क्या होता है, हमें कल पता चल जायेगा। अभी मैं जो कुछ भी कहूंगा, वह अटकलें ही होंगी। हमने बेहतर प्रदर्शन किया है। मैंने व्यक्तिगत रूप से हर क्षेत्र में कई बैठकों में हिस्सा लिया, चाहे वह यहां महाराष्ट्र हो या झारखंड। हमें उम्मीद है कि हम सत्ता में आयेंगे। हमें इस बात का पूरा भरोसा है। देखते हैं, क्या होता है।’’

महायुति की छुट्टी करनेवाली है महाराष्ट्र की जनता : प्रियंका चतुर्वेदी

शिवसेना यूबीटी नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता अगले 25 सालों के लिए महायुति की छु्ट्टी करने जा रही है। लूट, भ्रष्टाचार और अडाणी की सरकार का अंत होने जा रहा है। हमें बहुमत मिलेगा और हम अगले पांच साल लोगों की सेवा करेंगे।

Share this:

Latest Updates