Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कांग्रेस ने भाजपा की ‘बी’ टीम बनकर दिल्ली चुनाव लड़ा: मायावती

कांग्रेस ने भाजपा की ‘बी’ टीम बनकर दिल्ली चुनाव लड़ा: मायावती


Lucknow News: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कांग्रेस और उनके नेता राहुल गांधी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने राहुल गांधी को सलाह देते हुए कहा कि वे पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखें, तो अच्छा होगा। मायावती ने आरोप लगाया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा की बी टीम बन कर चुनाव लड़ा।
मायावती ने शुक्रवार को सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि लोगों में यह चर्चा आम है कि कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा आमचुनाव में इस बार भाजपा की ‘बी’ टीम बन कर चुनाव लड़ा। इसके कारण भाजपा दिल्ली की सत्ता में आ गयी है। वरना इस चुनाव में कांग्रेस का इतना बुरा हाल नहीं होता कि यह पार्टी अपने ज्यादातर उम्मीदवारों की जमानत भी न बचा पायी। बसपा प्रमुख ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सर्वेसर्वा राहुल गांधी को किसी भी मामले में दूसरों पर व खासकर हमारे ऊपर अंगुली उठाने से पहले अपने गिरेबान में भी जरूर झांक कर देखना चाहिए, तो यह बेहतर होगा। इनको यही सलाह।
बसपा प्रमुख ने आगे कहा कि दिल्ली में बनी नयी भाजपा सरकार को यहां चुनाव में खासकर जनहित व विकास सम्बन्धी किये गये अपने तमाम वादों को समय से पूरा करने की चुनौती है। वरना आगे चल कर इस पार्टी का भी हाल कहीं कांग्रेस जैसा बुरा ना हो जाये।

Share this:

Latest Updates