Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

CPE :  अब कांग्रेस अध्यक्ष के लिए होगा त्रिकोणीय मुकाबला, खड़गे,थरूर और झारखंड के केन त्रिपाठी ने फाइल किया नॉमिनेशन, गांधी फैमिली…

CPE :  अब कांग्रेस अध्यक्ष के लिए होगा त्रिकोणीय मुकाबला, खड़गे,थरूर और झारखंड के केन त्रिपाठी ने फाइल किया नॉमिनेशन, गांधी फैमिली…

Congress President  Election  : कई दिनों से छाए अनिश्चितता के बादल छंट गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन 30 सितंबर को तस्वीर साफ हो गई। अब मुकाबला त्रिकोणीय होगा। एक ही दिन यानी 30 सितंबर को ही मलिकार्जुन खड़गे, शशि थरूर और झारखंड के कांग्रेस नेता त्रिपाठी ने अपना-अपना नॉमिनेशन फाइल कर दिया है।

‘खड़गे हमारी पार्टी के भीष्म पितामह’

 थरूर ने आज दोपहर AICC ऑफिस पहुंचकर अपना नॉमिनेशन फाइल किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि खड़गे साहब का बहुत सम्मान करता हूं। अगर कई लोग नामांकन दाखिल करेंगे तो अच्छी बात है और लोगों को भी विकल्प मिलेगा। मैंने किसी को नीचा दिखाने के लिए ऐसा नहीं किया है। हमें एक साथ काम करने की जरूरत है। मुझे लगता है कि वे हमारी पार्टी के भीष्म पितामह हैं।

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत बने खड़के के प्रस्तावक

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। उनकी उम्मीदवारी के प्रस्तावकों में पार्टी नेता अशोक गहलोत, दिग्विजय सिंह, प्रमोद तिवारी, पी एल पुनिया, ए के एंटनी, पवन कुमार बंसल और मुकुल वासनिक शामिल रहे। कांग्रेस में बदलाव की वकालत करने वाले जी23 समूह के नेता आनंद शर्मा और मनीष तिवारी भी खड़गे के नामांकन के प्रस्तावकों में शामिल थे। तिवारी ने कहा कि खड़गे पार्टी के सबसे अनुभवी नेताओं में शामिल हैं और दलित भी हैं।

Share this:

Latest Updates