Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कार्यकर्ताओं को दी नसीहत ; कहा- 24 घंटे 365 दिन जनता के बीच रहें 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कार्यकर्ताओं को दी नसीहत ; कहा- 24 घंटे 365 दिन जनता के बीच रहें 

Breaking news, National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में शनिवार को दिल्ली के अशोक होटल में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से नेता विपक्ष बनने के लिए पार्टी सदस्यों ने अनुरोध किया। इस पर राहुल ने सोच-विचार करने के लिए समय मांगा। शाम 5.30 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में कांग्रेस की संसदीय दल की बैठक हुई, जिसमें सोनिया गांधी को संसदीय दल का नेता चुना गया।

लोकसभा चुनाव परिणामों के बाद पहली बार कांग्रेस भी बड़ी बैठक हुई। बैठक की शुरुआत में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने देशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को धन्यवाद दिया है। खरड़गे ने कहा, ‘जनता ने तानाशाही और असंवैधानिक ताकतों को तगड़ा जवाब दे दिया है। लोगों को कांग्रेस में भरोसा है। देश के वोटर्स ने बीजेपी के 10 साल के शासन को नकारा है। बीजेपी ने देश में बांटने की और घृणा की राजनीति की है।’ सीडब्ल्यूसी की तरफ से खड़गे ने नवनिर्वाचित सांसदों को बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘हम लड़े और जीते। परिस्थितियां प्रतिकूल थीं, फिर भी हमारी जीत हुई।’ खड़गे ने पार्टी की नवचयनित अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी चुनाव के दौरान सक्रिय रहने के लिए धन्यवाद दिया। 

इस मौके पर खरड़गे ने राहुल गांधी को धन्यवाद देकर कहा कि उनकी वजह से ही देश में संविधान के बारे में विचार, आर्थिक असमानता, बेरोजगारी और सामाजिक न्याय के मुद्दे उठाये गये और जनता को ये बातें समझ में भी आयींं। भारत जोड़ो यात्रा के असर के बारे में खड़गे ने कहा, ‘कांग्रेस पार्टी के वोट शेयर और सीट दोनों में बढ़ोतरी हुई है। जहां से भी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा निकली है, वहां खासा असर देखने को मिला है। मणिपुर इसका उदाहरण है।’ 

उन्होंने कहा, ‘मणिपुर में कांग्रेस को दोनों सीटों पर जीत मिली। इसके अलावा पूर्वोत्तर के राज्यों नगालैंड, असम, मेघालय में भी कांग्रेस को अच्छी सफलता मिली है। महाराष्ट्र में भी कांग्रेस के गठबंधन का लोगों ने खूब समर्थन किया।’ खड़गे ने कहा कि एससी, एसटी और ओबीसी ने भी कांग्रेस पर भरोसा जताया है। ग्रामीण इलाकों में कांग्रेस को अच्छा समर्थन मिला है। हालांकि, शहरी क्षेत्रों में अभी काम करने की जरूरत है। कई राज्यों के शहरी इलाके हैं, जहां कांग्रेस ने विधानसभा के दौरान अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन इस बार विफल रही है। 

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने इंडिया गठबंधन के दलों को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, ‘सभी दलों ने अलग-अलग राज्यों में अहम भूमिका निभायी है। हमारी यही इच्छा है कि हमारे बीच यूं ही सहयोग बना रहे। हमें संसद के अंदर और बाहर मिल कर काम करना है।’ उन्होंने कहा,’मैं प्रियंका गांधी वाड्रा को खास तौर पर बधाई देना चाहूंगा, जिन्होंने अमेठी और रायबरेली के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों में भी जोरदार प्रचार किया। मैं कांग्रेस के अपने सभी वरिष्ठ सहयोगियों को धन्यवाद दूंगा, जिन्होंने एक टीम की तरह काम किया।’ कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘हमें यह बात हमेशा याद रखनी है कि परिश्रम और संकल्प से हम बड़े से बड़े विरोधी को मात दे सकते हैं।’ खड़गे ने कहा, ‘हम जनमत को विनम्रता से स्वीकार करते हैं। एक बड़े तबके ने हम पर भरोसा किया है। हम उनका भरोसा बरकरार रखने के लिए सभी सम्भव प्रयास करना होगा। हमें अनुशासित रहना है। हमें एकजुट रहना है।’ उन्होंने जोर देकर कहा, ‘हमारा काम निरन्तर जारी रहेगा, चाहे हम सत्ता में हों या नहीं। हमें 24 घंटे, 365 दिन लोगों के बीच रहना होगा, जनता के मुद्दों को उठाना होगा। कुछ महीनों में कुछ राज्यों के चुनाव होने हैं, हमें हर कीमत पर विरोधी दलों को परास्त कर अपनी सरकार बनानी है। लोग बदलाव चाहते हैं, तब हमें उनकी ताकत बनना होगा।’

Share this:

Latest Updates