Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पाई गईं कोरोना संक्रमित, हल्के बुखार के लक्षण…

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पाई गईं कोरोना संक्रमित, हल्के बुखार के लक्षण…

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। उनमें हल्के बुखार के लक्षण पाए गए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बुधवार को वे सेवादल के एक कार्यक्रम के दौरान जिन नेताओं से मिलीं थीं, उनमें भी कोरोना के लक्षण देखें गए हैं। सुरजेवाला के मुताबिक, उन्हीं नेताओं के संपर्क में आने के बाद सोनिया गांधी पॉजिटिव पाई गईं। 

8 जून के पहले ठीक होने की उम्मीद

सुरजेवाला ने बताया कि हल्के बुखार के बाद कोविड टेस्ट होने पर सोनिया गांधी पॉजिटिव पाई गईं। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है और वह ठीक हो रही हैं। सुरजेवाला ने उम्मीद जताई है कि 8 जून से पहले वह ठीक हो जाएंगी। सुरजेवाला ने यह कंफर्म किया कि सोनिया गांधी ने विशेष तौर पर उनसे कहा है कि वे 8 तारीख को ईडी के समक्ष आवश्यक पेश होंगी।

Share this:

Latest Updates