Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कांग्रेस का वादा- दिल्ली के युवाओं को 01 साल की अप्रेंटिसशिप और हर महीने 8500 रुपये

कांग्रेस का वादा- दिल्ली के युवाओं को 01 साल की अप्रेंटिसशिप और हर महीने 8500 रुपये

New Delhi news : कांग्रेस ने सत्ता में आने पर दिल्ली के बेरोजगार युवाओं को 01 साल अप्रेंटिसशिप और साथ में साढ़े 08 हजार रुपये देने का वादा किया है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने रविवार को पार्टी की ओर से युवा उड़ान योजना की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कोशिश यह रहेगी कि युवा वहीं रोजगार भी पा जायें। पायलट ने कहा कि रोजगार का निर्माण करना किसी भी सरकार की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए, लेकिन केन्द्र और राज्य की दोनों सरकारों ने बेरोजगारों को नजरअंदाज किया। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली में राजनीति सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप की रह गयी है, लेकिन अब लोग बेहतर विकल्प चाहते हैं। हमें उम्मीद है कि आनेवाले चुनावों में जनता कांग्रेस को चुनेगी और सरकार बनायेगी।

Share this:

Latest Updates