Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कांग्रेस ने विदेश नीति पर उठाये सवाल

कांग्रेस ने विदेश नीति पर उठाये सवाल

New Delhi News : अमेरिका की मिसाइल आपूर्ति सूची में पाकिस्तान का नाम होने को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पोस्ट में 07 मई, 2025 को अमेरिकी युद्ध विभाग की ओर से जारी सूची का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि उस समय उन्नत मध्यम दूरी की हवा से हवा में मार करनेवाली अमेरिकी मिसाइलें कनाडा, ताइवान, बुल्गारिया, हंगरी, पोलैंड, स्वीडन, चेक गणराज्य, दक्षिण कोरिया, जापान जैसे देशों को दी जानी थीं। उन्होंने कहा कि कुछ महीनों बाद 30 सितंबर 2025 को जारी अमेरिका की नयी सूची में पाकिस्तान का भी नाम शामिल है। यह मोदी सरकार की विदेश नीति की विफलता है। रमेश ने कहा कि कूटनीतिक माहौल कितनी जल्द बदल जाता है और कूटनीतिक असफलताएं कितनी जल्द जमा हो जाती हैं।

Share this:

Latest Updates