Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड में आ गया है कोरोना, न करें लापरवाही,  जमशेदपुर में कोरोना ने ली महिल की जान, झारखंड में 27 नए मरीज मिले, सबसे ज्यादा मामले रांची में

झारखंड में आ गया है कोरोना, न करें लापरवाही,  जमशेदपुर में कोरोना ने ली महिल की जान, झारखंड में 27 नए मरीज मिले, सबसे ज्यादा मामले रांची में

Jamshedpur news, Jharkhand news, corona latest update in Jharkhand  : झारखंड में कोरोना धीरे-धीरे पांव पसार रहा है। प्रदेश के 17 जिले अब तक इसकी गिरफ्त में आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 27 नये मरीज सामने आये हैं। इसके बाद संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ कर 166 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग से सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को पूर्वी सिंहभूम में 73 वर्षीय महिला की मौत कोरोना से हो गयी। संक्रमित महिला का इलाज टाटा मोटर्स अस्पताल में चल रहा था। तबीयत खराब होने के बाद 12 अप्रैल को यहां भर्ती किया गया था। महिला कई गम्भीर बीमारियों से पीड़ित थी। इससे पूर्व 11 मार्च को 86 वर्षीय कोरोना संक्रमित की मौत हुई थी। कई स्थानों पर मास्क लगा कर रहने की सलाह दी गयी है। अस्पतालों में प्रवेश से पहले मास्क को एक बार फिर अनिवार्य कर दिया गया है। पिछले 24 घंटे में 908 लोगों के सैंपल की जांच की गयी। इस जांच में 27 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

रांची में कोरोना के मरीज, 63 का चल रहा इलाज

कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा प्रकोप राजधानी रांची में है। रांची में 63 मरीज अस्पताल में हैं। पूर्वी सिंहभूम में 28 और देवघर में 14 मरीज उपचाराधीन हैं। पूर्वी सिंहभूम में पिछले 24 घंटे में 22, रांची में 02, सरायकेला में 02 और कोडरमा में 01 नया मरीज मिला है।

Share this:

Latest Updates