Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Corona positive : देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पाए गए कोरोना संक्रमित, 24 घंटे में 12591 नए कोरोना केस

Corona positive : देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पाए गए कोरोना संक्रमित, 24 घंटे में 12591 नए कोरोना केस

National News Update, New Delhi, Defence Minister Rajnath Singh Corona Infected : देश में कोरोना संक्रमण का उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है, पर प्रतिदिन लगभग 10000 नए केस सामने आ रहे हैं। इस बीच मीडिया में यह बड़ी खबर सामने आई है कि देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।  रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। राजनाथ सिंह ने एक दिन पहले सेना कमांडरों के सम्मेलन में हिस्सा लिया था। तब राजनाथ सिंह ने बिना मास्क के फोटो खिंचवाया था।

1 दिन में 10827 मरीज ठीक हुए हैं 

उधर, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना के 12,591 नए मामले दर्ज किए हैं। इस दौरान 10,827 मरीज ठीक हुए। अभी देश में 65,286 सक्रिय मरीज हैं। एक दिन पहले बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 10,542 नए मामले सामने आए थे। तब देश में संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,48,45,401 हो गई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220,66,27,758 खुराक लगाई जा चुकी हैं।

Share this:

Latest Updates