Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

CORONA UPDATE : 24 घंटे में India में कोरोना के 5 हजार से भी कम केस, 255 मरीजों की मौत, सिर्फ 42,219 एक्टिव केस…

CORONA UPDATE  :  24 घंटे में India में कोरोना के  5 हजार  से  भी कम  केस,  255  मरीजों की मौत, सिर्फ 42,219 एक्टिव केस…

India में कोरोना संक्रमण अब पूर तरह समाप्ति की ओर है। इससे पता चल रहा है कि अब कोरोना की तीसरी लहर से देश मुक्त हो रहा है। हालांकि कल की अपेक्षा आज 10 ज्यादा मामले सामने आए हैं।

6208 कोरोना मरीज रिकवर

गौरतलब है कि जनवरी में लगभग 4 दिनों तक संक्रमण दर में कमी के बाद 26 जनवरी से फिर तेजी शुरू हो गई थी। 2 दिनों की वृद्धि के बाद 28 जनवरी से लगातार संक्रमण की स्पीड में कमी दिख रही है। यह कमी कुछ उतार-चढ़ाव के साथ 11 मार्च को भी जारी रही। फिर भी देश के कुछ राज्यों में कुछ न कुछ केस मिल रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 11 मार्च को सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार, देश में बीते 24 घंटे में मात्र 4194 नए मरीज मिले। 255 मरीजों की मौत हुई है। इस दौरान 6208 कोरोना संक्रमित रिकवर हुए हैं। daily positivity rate o.10 है। अब देश में एक्टिव केसेस 42, 219 रह गए हैं। अब तक कोरोना से देश में 5, 15,714 लोगों की मौत हुई है। अब तक देश में कोरोना वैक्सीन के 1,79,72,00,515 Dose लोगों को दिए जा चुके हैं।

झारखंड में रांची में फिर बढ़े नए केस

लगभग 1 महीने से भी ज्यादा समय से झारखंड लगातार कोरोना संक्रमण से उबर रहा है। अब रोजाना न के बराबर संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। हालांकि रांची में फिर कोरोना के नए के बढ़ गए हैं। 2 दिनों में ही यह संख्या एक से बढ़कर 75 हो गई है। यहां पहले 44 मरीज थे जो बढ़कर अब 128 हो गए हैं। 7 मार्च को सिर्फ 17 मरीज मिले थे और 8 मार्च को यह संख्या 75 पहुंच गई। 6 मार्च को रांची में केवल 44 मरीज थे, लेकिन 8 मार्च तक इनकी संख्या 128 हो गई। इसके बाद नए मरीजों की संख्या में आज वृद्धि नहीं हुई है। यह सही है कि 1 मार्च को ही राजधानी रांची स्थित RIMS कोरोना मरीजों से बिल्कुल मुक्त हो गया। कोरोना वार्ड को खत्म कर दिया गया। झारखंड में मृत्यु दर शून्य हो चुकी है। अब कुछ सौ ही कोरोना के एक्टिव केस राज्य भर में रह गए हैं। कई जिलों में अब एक्टिव केस की संख्या 0 हो चुकी है। एक तरह से राज्य को पूरी तरह खोल दिया गया है। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन जारी रखना है। 7 मार्च से सभी जिलों में सभी स्तर के स्कूल खुल चुके हैं। बच्चों की परीक्षा ऑनलाइन हो रही है। झारखंड में कोरोना से रिकवरी रेट 99.98% है, जबकि रांची में यह 99. 96 % है। अब तक कोरोना से झारखंड में 5009 मरीजों की मौत हुई है।

Share this:

Latest Updates