India में कोरोना संक्रमण अब पूर तरह समाप्ति की ओर है। इससे पता चल रहा है कि अब कोरोना की तीसरी लहर से देश मुक्त हो रहा है। हालांकि कल की अपेक्षा आज 639 अधिक नए मामले सामने आए हैं।
14,123 कोरोना मरीज रिकवर
गौरतलब है कि जनवरी में लगभग 4 दिनों तक संक्रमण दर में कमी के बाद 26 जनवरी से फिर तेजी शुरू हो गई थी। 2 दिनों की वृद्धि के बाद 28 जनवरी से लगातार संक्रमण की स्पीड में कमी दिख रही है। यह कमी 02 मार्च को भी जारी रही। फिर भी देश के कई राज्यों में कुछ न कुछ केस मिल रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 02 मार्च को सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार, देश में बीते 24 घंटे में 7,554 नए मरीज मिले। 223 मरीजों की मौत हुई है। इस दौरान 14,123 कोरोना संक्रमित रिकवर हुए हैं। daily positivity rate 1.15 है। अभी देश में एक्टिव केसेस 85, 680 हैं। अब तक कोरोना से देश में 5, 14,246 लोगों की मौत हुई है। अब तक देश में कोरोना वैक्सीन के 1,77,79,92,977 Dose लोगों को दिए जा चुके हैं।
कोरोना मुक्ति की राह पर झारखंड
लगभग 1 महीने से भी ज्यादा समय से झारखंड लगातार कोरोना संक्रमण से उबर रहा है। अब रोजाना के हिसाब से न के बराबर संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। 1 मार्च को राजधानी रांची स्थित RIMS कोरोना मरीजों से बिल्कुल मुक्त हो गया। झारखंड में मृत्यु दर शून्य हो चुकी है। अब कुछ सौ ही कोरोना के एक्टिव केस राज्य भर में रह गए हैं। कई जिलों में अब एक्टिव केस की संख्या 0 हो चुकी है। एक तरह से राज्य को पूरी तरह खोल दिया गया है। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन जारी रखना है। रैली और मार्च पर अब भी रोक है। 7 मार्च से सभी जिलों में सभी स्तर के स्कूल खुल जाएंगे। बच्चों की परीक्षा ऑनलाइन ही होगी। झारखंड में कोरोना से रिकवरी रेट 99.98% है, जबकि रांची में यह 99. 95 % है। अब तक कोरोना से झारखंड में 5009 मरीजों की मौत हुई है।



