Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

COURAGE : रूस के खिलाफ लड़ने के लिए तमिलनाडु के 21 साल के युवक ने ज्वाइन की यूक्रेनी Army, कहा…

COURAGE : रूस के खिलाफ लड़ने के लिए तमिलनाडु के 21 साल के युवक ने ज्वाइन की यूक्रेनी Army, कहा…

Tamil Nadu (तमिलनाडु) के कोयंबटूर का 21 साल का युवक सैनिकेश रविचंद्रन अब रूस के खिलाफ जंग करेगा। वह जंग शुरू होने के बाद यूक्रेनी सेना में शामिल हो गया है। इस बात की जानकारी, सैनिकेश के माता-पिता को भी नहीं थी। जब उन्हें इसके बारे में पता चला तो उनके होश उड़ गए।

2018 में पढ़ने गया था यूक्रेन

सैनिकेश रविचंद्रन पढ़ाई के सिलसिले 2018 में यूक्रेन गया था। वह खारकीव में नेशनल एयरोस्पेस यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रहा था। जुलाई 2022 में उसकी पढ़ाई पूरी होनी थी, लेकिन इससे पहले ही रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया और सब-कुछ अस्त व्यस्त हो गया।

घर से टूट गया था संपर्क

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद सैनिकेश का उसके घर से संपर्क पूरी तरह से टूट गया था। इधर, भारत सरकार ने यूक्रेन से भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा शुरू किया, लेकिन सैनिकेश की कोई जानकारी न मिलने पर उनके माता-पिता ने यूक्रेन में भारतीय दूतावास में संपर्क किया। जब दूतावास के अधिकारियों ने पता लगाया तो सामने आया कि सैनिकेश अब यूक्रेनी सेना का हिस्सा बन चुका है। उसने बताया कि वह रूस के खिलाफ जंग लड़ने के लिए यू्क्रेनी सेना में शामिल हुआ है।

Share this:

Latest Updates