Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की छंटनी योजना पर अदालत ने लगायी अस्थाई रोक

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की छंटनी योजना पर अदालत ने लगायी अस्थाई रोक

Washington news : संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया की एक संघीय न्यायाधीश ने शुक्रवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया छंटनी प्रस्ताव पर दो सप्ताह के लिए अस्थाई रोक लगा दी। राष्ट्रपति के इस आशय के प्रस्ताव को कई संघीय अदालतों में चुनौती दी गई है। संघीय न्यायाधीश के इस आदेश का ट्रंप प्रशासन के छंटनी प्रस्तावों पर व्यापक प्रभाव पड़ सकता है। द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, ट्रंप प्रशासन ने दो दर्जन एजेंसियों में छंटनी की योजना तैयार की है। कैलिफोर्निया के उत्तरी जिले के संघीय जिला न्यायालय की न्यायाधीश संघीय न्यायाधीश सुसान इल्स्टन के इस आदेश से प्रशासन को तगड़ा झटका लगा है।
न्यायाधीश ने ऐसे प्रस्ताव को अवैध बताया। इस आदेश पर राष्ट्रपति ट्रंप के शीर्ष सहयोगी स्टीफन मिलर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अदालतों को बेवजह दखल नहीं देना चाहिए। ट्रपं प्रशासन ने एक एजेंसी के तीन डेमोक्रेटिक सदस्यों को भी बर्खास्त करने का प्रस्ताव तैयार किया है।

Share this:

Latest Updates