Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

CRICKET : कप्तान रोहित शर्मा ने इस क्रिकेटर को बताया खतरनाक, कहा- 40 मिनट क्रीज पर रह जाए तो…

CRICKET : कप्तान रोहित शर्मा ने इस क्रिकेटर को बताया खतरनाक, कहा- 40 मिनट क्रीज पर रह जाए तो…

टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। दोनों ही टेस्ट मैचों सिर्फ 3 दिन में जीत कर श्रीलंका का भारत ने क्लीन स्वीप कर दिया। इस सीरीज में भारतीय विकेटकीपर रिषभ पंत ने धमाकेदार बल्लेबाजी की और प्लेयर आफ द सीरीज चुने गए। पहले मैच में उन्होंने 96 रन बनाए थे, जबकि दूसरे मुकाबले में सबसे तेज अर्धशतक का रिकार्ड बना दिया।

धीरे-धीरे वह बेहतर होता जा रहा है

मैन आफ द सीरीज चुने गए रिषभ पंत के संबंध में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि हमें पता है कि वह कैसे बल्लेबाजी करता है और एक टीम के रूप में हम उसे स्वाभाविक खेल दिखाने की स्वतंत्रता देना चाहते हैं, लेकिन उससे कहा गया है कि मैच की स्थिति और पिच को भी ध्यान में रखे। वह बेहतर होता जा रहा है। रोहित ने कहा, कई बार ऐसा भी होता है कि आप सिर धुनने लगते हैं कि उसने ऐसा शाट क्यों खेला, लेकिन हमें उसे उसी रूप में स्वीकार करना होगा, जैसे वह खेलता है। वह ऐसा खिलाड़ी है जो आधा घंटे या 40 मिनट में मैच का नक्शा बदल सकता है। वह बेहद आक्रामक और खतरनाक क्रिकेटर है। उसकी विकेटकीपिंग भी बेहतरीन है और हर मैच में उसके प्रदर्शन में सुधार आ रहा है। डीआरएस के उसके फैसले भी सटीक हो रहे हैं।’

28 गेंद पर टेस्ट में हाफ सेंचुरी पूरी की

पंत ने मोहाली में खेले गए पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में श्रीलंका के खिलाफ 97 गेंद पर 96 रन की अहम पारी खेली थी। वहीं बैंगलोर में उन्होंने महज 31 गेंद पर 50 रन की पारी खेल रिकार्ड बनाया। 28 गेंद पर टेस्ट में हाफ सेंचुरी पूरी की और भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज ऐसा करने वाले बल्लेबाज बने।

Share this:

Latest Updates