Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Cricket tournament : 99 ग्रुप आमंत्रण कप डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 30 मई से रेलवे स्टेडियम धनबाद में

Cricket tournament : 99 ग्रुप आमंत्रण कप डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 30 मई से रेलवे स्टेडियम धनबाद में

Dhanbad cricket, Dhanbad news, Dhanbad sports: 99 ग्रुप आमंत्रण कप डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 30 मई से रेलवे स्टेडियम में किया जाएगा। इंडिगो क्लब द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में धनबाद की छह टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। वर्षों बाद रेलवे स्टेडियम में दुधिया रौशनी में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। प्रतियोगिता का फाइनल चार जून को खेला जाएगा। रविवार को रेलवे स्टेडियम में आयोजित प्रेसवार्ता में आयोजन समिति के अध्यक्ष सह रेलवे के खेल अधिकारी अजीत कुमार, 99 ग्रुप के चैयरमैन श्याम पांडेय और आयोजन सचिव एसए रहमान ने यह जानकारी दी।

टूर्नामेंट के टाइटल स्पांसर 99 ग्रुप ऑफ कंपनीज है

उन्होंने बताया कि मैच शाम चार बजे से शुरू किया जाएगा। 20 ओवर के मैच में खिलाड़ियों को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अपना हॉस्पिटल द्वारा दिया जाएगा। आयोजन सचिव एसए रहमान जूनियर ने बताया कि टूर्नामेंट के टाइटल स्पांसर 99 ग्रुप ऑफ कंपनीज है। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर शाहबाज नदीम भी मौजूद रहेंगे। आयोजन समिति की ओर से उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा । टूर्नामेंट में ऑफिसर एकादश, सिंफर एकादश, एमपीएल एकादश, धनबाद डायमंड, 99 ग्रुप और धनबाद क्लब की टीम खेलेंग। प्रेसवार्ता में शब्बीर आलम, अनूप झा, सुनील अग्रवाल, शकील अंसारी मौजूद थे।

Share this:

Latest Updates