Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

क्रिकेट टूर्नामेंट: बेतिया को पांच विकेट से हराकर मोतिहारी ने जमाया ट्रॉफी पर कब्जा

क्रिकेट टूर्नामेंट: बेतिया को पांच विकेट से हराकर मोतिहारी ने जमाया ट्रॉफी पर कब्जा

Chiraiya, motihari news : महादेव साह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिरैया कोठी के ऐतिहासिक खेल मैदान में चल रहे मां दुर्गा टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का सोमवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें बॉस इलेवन मोतिहारी ने संजीत इलेवन बेतिया को 5 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। इससे पहले मोतिहारी ने टॉस जीत कर गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बेतिया की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 237 रन बनाया। जबाव में मोतिहारी की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 238 रन बनाकर 5 विकेट से मैच जीत लिया।

आदिल ने खेली शतकीय पारी

मैन ऑफ द मैच एवं मैन ऑफ दी सीरीज का पुरस्कार मोतिहारी टीम के ऑलराउंडर आदिल अंसारी को प्रधानाध्यापक मो. कमरूल होदा द्वारा दिया गया। आदिल ने 55 बॉल पर शानदार 115 रन बनाए। जिसमें 9 चौके एवं 11 छक्के शामिल हैं। वहीं उसने कसी गेंदबाजी भी की और 2 विकेट भी झटके। विजेता टीम को मुख्य अतिथि चिरैया बीपीआरओ संदीप कुमार द्वारा शील्ड दिया गया। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए टूर्नामेंट के आयोजनकर्ता को ढेर सारी बधाइयां दी।

1000710662

बड़ी संख्या में रही खेल प्रेमियों की मौजूदगी

अंपायरिंग नसीम अख्तर व मनोज यादव ने किया। कमेंट्री सनोज कुमार, लिटिल गुरु, आकाश कुमार एवं मो. फारूक अंसारी ने किया। स्कोरिंग राणा रंधीर, सिराजुल हक एवं सरफराज ने किया। मौके पर टूर्नामेंट के अध्यक्ष सुनील पासवान, सचिव विकास यादव, कोषाध्यक्ष दीपक पासवान, व्यवस्थापक अशोक कुमार, छोटेलाल यादव, अविनाश यादव, अमित कुमार, राकेश यादव सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे।

Share this:

Latest Updates