Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Crime : … और अचानक युवक के सीने में बदमाशों ने उतार दी गोलियां …

Crime : … और अचानक युवक के सीने में बदमाशों ने उतार दी गोलियां …

Bihar Update News, Nawada, Youth Shot Dead : बिहार में नवादा के वारिसलीगंज थाना इलाके में बदमाशों न्यू आतंक का नंगा नाच किया। चंडीपुर राइस मिल के पास बाइक सवार बदमाशों ने युवक के सीने में उतार दी गोलियां। मौके पर ही उसकी जान चली गई। मृतक की पहचान गौतम कुमार के रूप में हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद वहां से अपराधी फौरन फरार हो गए। इलाके में गोलीबारी की घटना के बाद भय का माहौल है। गौतम ही घर में कमाने वाला था। घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में है। युवक गाड़ी चलाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था।

मृतक गौतम के चाचा सत्येंद्र कुमार ने बताया कि बाइक पर दो बदमाश आ थे। उन्होंने कहा कि उन्हें किराए पर कमरा लेना है। हम लोग फ्लिपकार्ट कंपनी से हैं। गौतम कमरा दिखाने ले गया। कमरा देखने के बाद युवक बाहर निकले और बाइक पर बैठते ही गौतम को गोली मार दी। गोलीबारी की आवज सुनते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल गौतम को इलाज के लिए विम्स पावापुरी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पकरीबरावां एसडीपीओ महेश चौधरी और वारिसलीगंज थानाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की। वारिसलीगंज के एसआई कृष्ण यादव ने कहा कि मामले की जांच हम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा ले जाया गया है।

Share this:

Latest Updates