Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Crime: जुल्म की इंतहां, कपड़े उतरवाए, गले में पट्टा बांधा और भौंकने को किया मजबूर…

Crime: जुल्म की इंतहां, कपड़े उतरवाए, गले में पट्टा बांधा और भौंकने को किया मजबूर…

Madhya Pradesh news, datiya news, MP news , barbaric crime :  दुनिया में जुल्म की कोई सीमा नहीं है। मध्य प्रदेश के दतिया से हाल ही में एक खबर आई, जो जुल्म की इंतहां की कहानी कह रही है। यहां एक युवक को न सिर्फ अर्धनग्न कर लात-घूसों और इसके बाद बेल्ट से मारने का मामला सामने आया है, बल्कि उसके गले में कुत्ते की तरह पट्टा डालकर उसे भौंकने के लिए मजबूर किया गया। आइए और जानें…

गला काटने की भी बात कर रहे बदमाश

रिपोर्ट की मानें तो यह वीडियो लगभग एक साल पुराना है, जो कि अब वायरल हो रहा है। पुलिस के अनुसार यह वीडियो दतिया और झांसी के बीच जंगल का है। बदमाशों का दल आरोपी युवक को पकड़कर जंगल में ले गए और उसका यह हाल किया। पीड़ित गुहार लगाता रहा, मगर आरोपियों का दिल नहीं पिघला। वीडियो में बदमाश पीड़ित का गला काटने की बात करते सुनाई पड़ रहे हैं। जब इस वारदात का वीडियो वायरल हुआ तो हंगामा मच गया।

पीड़ित हत्या का मुख्य गवाह, बदमाश डाल रहे थे दबाव

पुलिस की मानें तो पीड़ित एक हत्याकांड में मुख्य गवाह है और बदमाश चाहते थे कि वह गवाही देते समय अपना बयान बदल दे। जब पीड़ित ने बयान बदलने से मना कर दिया तो आरोपितों ने उसका यह हाल किया। पुलिस के अनुसार पीड़ित ने इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। अब रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए उसके परिजन से सपंर्क किया गया है।

Share this:

Latest Updates