Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

चमातु कोलियरी में अपराधियों का तांडव, दो वाहनों को किया आग के हवाले

चमातु कोलियरी में अपराधियों का तांडव, दो वाहनों को किया आग के हवाले

Latehar News: जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र स्थित चमातू कोलियरी एक बार फिर अपराधियों के निशाने पर आ गयी है। बीती रात छह की संख्या में पहुंचे हथियारबंद अपराधियों ने कोलियरी परिसर में जम कर उत्पात मचाया। अपराधियों ने पहले मौके पर खड़े एक हाईवा और एक अन्य वाहन को आग के हवाले कर दिया, फिर वहां मौजूद लोगों को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गये। देखते ही देखते दोनों वाहन धू-धू कर जलने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया। जिला पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर पूरे इलाके को तत्काल सील कर सघन छापेमारी अभियान शुरू कर दिया गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच शुरू करते हुए इलाके में गश्त बढ़ा दी है।
अपराधियों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी तेज
इस सम्बन्ध में बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेन्द्र कुमार ने कहा कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। पुलिस की लगातार छापेमारी कर रही हैं।
15 दिनों में तीसरी घटना, कारोबारी वर्ग में दहशत
गौरतलब है कि बीते 15 दिनों के भीतर जिले में वाहनों को फूंकने की यह तीसरी बड़ी घटना है। लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं से कोलियरी क्षेत्र में कार्यरत संवेदक व कारोबारी वर्ग में दहशत का माहौल है। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने सभी कारोबारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया है। वहीं, एसपी कुमार गौरव ने जिले में कार्यरत सभी ठेकेदारों, व्यवसायियों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि अगर किसी भी प्रकार की धमकी या संदिग्ध गतिविधि का सामना हो, तो वे तुरंत पुलिस को सूचना दें। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी सतर्कता के साथ काम कर रही है और जिले में अमन-चैन को बनाये रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाये जा रहे हैं।
कोलियरी क्षेत्र में बढ़ायी गयी गश्त, संदिग्धों पर नजर
पुलिस सूत्रों के अनुसार, कोलियरी व आसपास के क्षेत्रों में रात्रि गश्त को और तेज कर दिया गया है। संदिग्धों की पहचान की जा रही है और घटनास्थल से कुछ अहम सुराग भी जुटाये गये हैं, जिनके आधार पर जल्द ही बड़ी कार्रवाई की उम्मीद है।

Share this:

Latest Updates