Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

CRISIS BECAME GRIM : श्रीलंका में इमरजेंसी के बाद पूरी कैबिनेट ने किया रिजाइन, PM को छोड़ 26 मंत्रियों ने…

CRISIS BECAME GRIM : श्रीलंका में इमरजेंसी के बाद पूरी कैबिनेट ने किया रिजाइन, PM को छोड़ 26 मंत्रियों ने…

Sri Lanka (श्रीलंका) में आर्थिक संकट गहराने के बाद चंद दिन पहले इमरजेंसी लागू की गई थी। इसके बावजूद विरोध प्रदर्शन जारी था। लोगों का गुस्सा कम नहीं हो रहा था। इस बीच अंतरराष्ट्रीय मीडिया की खबरों के अनुसार, 3 अप्रैल की देर रात पूरी कैबिनेट ने तत्काल प्रभाव से रिजाइन कर दिया। देश में राजनीतिक उठापटक तेज हो गई है। नयी कैबिनेट के शपथ लेने की संभावना जताई जा रही है।

इस्तीफे का कारण अभी स्पष्ट नहीं

देश के शिक्षा मंत्री और सदन के नेता दिनेश गुणवर्धने ने बताया कि राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे और पीएम महिंदा राजपक्षे को छोड़कर सभी 26 मंत्रियों ने श्रीलंका के पीएम को इस्तीफा सौंप दिया। हालांकि, उन्होंने कैबिनेट के इस सामूहिक इस्तीफे का कोई कारण नहीं बताया है।

पीएम के बेटे ने सबसे पहले किया रिजाइन

पीएम के बेटे ने सबसे पहले इस्तीफा दिया
कैबिनेट के इस्तीफा के पहले देश के खेल मंत्री और पीएम राजपक्षे के बेटे नमल राजपक्षे के अपने सभी विभागों से इस्तीफा दिया था। इसके करीब एक घंटे बाद अन्य मंत्रियों ने अपने इस्तीफे दिए। कैबिनेट के इस्तीफे का पत्र अभी पीएम के पास, जो राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे को सौंपा जाएगा। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में नयी कैबिनेट का गठन किया जाएगा।

650 से अधिक लोग हुए अरेस्ट

इससे पहले राजधानी कोलंबो में रविवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने पर 650 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया था। ये लोग आर्थिक संकट के विरोध में कर्फ्यू तोड़कर सरकार के खिलाफ मार्च निकाल रहे थे। श्रीलंका में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

Colombo मे चप्पे-चप्पे पर Army

देश में फेसबुक, ट्विटर, वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम सहित सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म आउट ऑफ सर्विस हो गए। इंटरनेट पर निगरानी रखने वाली संस्था NetBlocks ने इसकी जानकारी दी। दूसरी तरफ राजधानी कोलंबो में चप्पे-चप्पे पर आर्मी और पुलिस के जवान पहरा दे रहे हैं, ताकि माहौल बिगड़े नहीं।

Share this:

Latest Updates