Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बैंक आफ इंडिया गुवा शाखा में करोड़ों का घोटाला, शाखा प्रबंधक निलम्बित

बैंक आफ इंडिया गुवा शाखा में करोड़ों का घोटाला, शाखा प्रबंधक निलम्बित

East Singhbhoom News: पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित बैंक ऑफ इंडिया गुवा शाखा में करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है।
इस मामले में पूर्व शाखा प्रबंधक सुदीप सिंकु पर आरोप साबित होने के बाद गुवा थाना में केस दर्ज किया गया है। वर्तमान शाखा प्रबंधक निलेश कुमार की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है। मामले की गम्भीरता को देखते हुए आरोपित शाखा प्रबंधक को निलम्बित कर दिया गया है।

शनिवार को गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि जमशेदपुर कदमा शाखा के वरीय प्रबंधक विश्वजीत कुमार द्वारा की गयी विशेष लेखा परीक्षा रिपोर्ट में गबन का खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि एक जुलाई 2021 को गुवा शाखा प्रबंधक रहे जगन्नाथपुर निवासी सुदीप सिंकु ने स्टील अथॉरिटी आफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के खाते से बिना आदेश के दो करोड़ 14 लाख 81 हजार 192 रुपये का अवैध रूप से पे आर्डर भुगतान कर राशि को अपने नियंत्रण में ले लिया।

आरोप यह भी है कि 16 जनवरी 2023 को सुदीप सिंकु ने सेल की अनुमति के बिना धोखाधड़ी कर उक्त राशि का लेन-देन अन्नु देवी, मनोज निषाद, पुनामी बोदरा और कन्हैया कुमार साव के खातों में किया। बाद में इन खातों से निकासी भी कर ली गयी। थाना प्रभारी ने बताया कि इस पूरे मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गयी है और सभी आरोपितों के खिलाफ जांच चल रही है।

Share this:

Latest Updates