Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मंईयां सम्मान योजना का आवेदन भरने के लिए महिलाओं की उमडी भीड़

मंईयां सम्मान योजना का आवेदन भरने के लिए महिलाओं की उमडी भीड़

Dhanbad news :  मंईयां सम्मान योजना को लेकर झारखंड में महिलाओं की उत्सुकता बढ़ती जा रही है। घर का काम का छोड़ फॉर्म भरने और भरे गए फॉर्म की अपडेट  जानकारी के लिए अंचल कार्यालय  में लंबी लाइन लग रही है। धनबाद के अंचल कार्यालय में शनिवार को फिर लंबी लाइन देखी गई।  यह  लाइन कार्यालय से लेकर सड़क तक बढ़ गई थी।  शनिवार को धनबाद अंचल कार्यालय में कोई पहली बार लंबी लाइन नहीं लगी थी। इसके पहले भी लंबी-लंबी लाइन लग चुकी है। धनबाद अंचल कार्यालय में तो पुलिस को भी हस्तक्षेप करना पड़ा था।

झारखंड में महिला सम्मान योजना को लेकर महिलाओं में जितनी उत्सुकता है ,लगभग उतनी ही झारखंड सरकार फंड के जुगाड़ को लेकर सक्रिय हो गई है। एक आंकड़े के मुताबिक झारखंड सरकार को चालू वित्तीय वर्ष में बजट के अतिरिक्त  इतर ली गई योजनाओं  पर खर्च करने के लिए 10,000 करोड़ से भी अधिक राशि की जरूरत होगी।  इस राशि के जुगाड़ में सरकार लग गई है। मंथन का दौर जारी है।  सूत्रों के अनुसार सभी विभागों को बची हुई राशि का कुछ हिस्सा सरेंडर करने को कहा गया है।  9 दिसंबर तक सभी विभागों को राशि सरेंडर करने का टारगेट दिया गया है।

Share this:

Latest Updates