Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

श्रीश्री काली पूजा के भोग वितरण कार्यक्रम में उमड़ी भक्तों की भीड़

श्रीश्री काली पूजा के भोग वितरण कार्यक्रम में उमड़ी भक्तों की भीड़

Dhanbad News : श्रीश्री काली पूजा 1008 काली पूजा समिति सहयोगी नगर, सेक्टर 3 में काली पूजा के भोग वितरण में  समाजसेवी उदय प्रताप सिंह, दिलीप सिंह व हरीश सिंह उपस्थित हुए। जहां राजेश कुमार,एम सी पॉल, मोनू सरदार,निशांत श्रीवास्तव हर्ष राज,अनुभव पांडे, सानू सिंह,अजय पांडे चिंटू मोदी व कमेटी के अन्य पदाधिकारियों ने सभी को अंग वस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया।

सभी हिंदू संगठन और नवयुवा अपने धर्म अनुष्ठानों के प्रति समर्पित व सक्रिय हैं : उदय प्रताप सिंह

भोग ग्रहण करने के पश्चात उदय प्रताप सिंह ने कहा कि वर्तमान में सभी हिंदू संगठन और नवयुवा अपने धर्म अनुष्ठानों के प्रति समर्पित व सक्रिय है। यह देख बहुत प्रसन्नता और संतोष होता है। इन कार्यक्रमों के आयोजन से लगता है की विदेशी संस्कृति को त्याग कर नवयुवा धार्मिक एवं  संस्कारिक रास्ते पर चलने का कार्य करने लगे हैं, जो आने वाले दिनों के लिए यह बहुत ही अच्छा संकेत है। दिलीप सिंह ने कहा कि आज के समय में सभी को खासकर युवाओं को अपने अपने क्षेत्र में धार्मिक सामाजिक व रचनात्मक कार्य हमेशा करना चाहिए जिसमें उनमें संस्कारिक  धार्मिक ऊर्जा का संचार होगा।उदय प्रताप सिंह और दिलीप सिंह ने डुमरियाटांड़, भूली  समेत अन्य पंडालों में भी पूजा अर्चना के लिए गए जहां उन्हें सम्मानित किया गया।

Share this:

Latest Updates