Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

लखनऊ में सीआरपीएफ जवान ने खुद को मारी गोली, मौत

लखनऊ में सीआरपीएफ जवान ने खुद को मारी गोली, मौत

Lucknow news : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना में सीआरपीएफ 93 बटालियन में तैनात सिपाही ने खुद को सरकारी राइफल से गोली मारकर ली। सिपाही को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मृतक सिपाही उपेंद्र कुमार सिंह (36) पुत्र पारसनाथ सिंह बिहार के छपरा जिले का निवासी था। उसने सुबह ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मार ली। आत्महत्या किन कारणों से की है। मामले की जांच की जा रही है।

गुरुवार को सुबह 8:45 पर उपेंद्र ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी सर्विस राइफल से गले में सटाकर खुद को गोली मार ली। फायरिंग की आवाज सुनकर अन्य साथी मौके पर पहुंचे, तो नजारा देखकर दंग रह गए। घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। सिपाही को इलाज के लिए लोक बंधु अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत बिगड़ती देख उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अधिकारियों द्वारा घटना की सूचना घरवालों को दे दी गई है।

Share this:

Latest Updates