Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ का एसआई शहीद, एक जवान घायल

आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ का एसआई शहीद, एक जवान घायल

West singhbhum news : पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में नक्सलियों की ओर से पूर्व से लगाये गये आईईडी की चपेट में आने से सीआरपीएफ 193 बटालियन के एसआई गम्भीर रूप से जख्मी हो गया, जिसने रांची में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। वहीं, एक अन्य जवान घायल हुआ है, जिसका इलाज चल रहा है।

नक्सलियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान शनिवार को छोटानागरा थाना क्षेत्र स्थित वनग्राम मरांगपोंगा में आईईडी की चपेट में सुरक्षाबल आ गये। सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियोंकी ओर से पूर्व में लगाये आईईडी को विस्फोट किया गया। इसकी चपेट में आने से सीआरपीएफ 193 बटालियन के एसआई सुनील कुमार मंडल एवं एचसी पार्थ प्रतिम डे जख्मी हो गये। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हेलीकाॅप्टर से एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया। रांची राज अस्पताल में इलाज के दौरान एसआई शहीद हो गये। इसकी पुष्टि आईजी अभियान एवी होमकर ने की है।

Share this:

Latest Updates