Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Cruel Violence : मणिपुर में हिंसा की आग ने ऐसे ले ली 9 लोगों की जिंदगी… 

Cruel Violence : मणिपुर में हिंसा की आग ने ऐसे ले ली 9 लोगों की जिंदगी… 

National News Update, Manipur, Imphal, Fresh Violence, 9 People Killed, 10 Injured : मणिपुर में हिंसा की आग अत्यंत क्रूर बन चुकी है। कब कहां गोली चले और लोगों की जान चली जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। तमाम प्रयासों के बावजूद हिंसा कम होने का नाम नहीं ले रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पूर्वी इंफाल के खमेनलोक इलाके में हुई ताजा हिंसा में 9 लोगों की जान चली गई है और 10 लोग घायल हो गए। न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर यह खबर 11:00 बजे के बाद पोस्ट की है। मणिपुर में हिंसा के ताजा दौर के बाद कर्फ्यू में ढील को प्रतिबंधित कर दिया गया है।

उग्रवादियों ने अचानक शुरू कर दी फायरिंग

यह जानकारी इंफाल पूर्व के एसपी शिवकांत सिंह ने दी है। बताया जा रहा है कि उग्रवादियों की ओर से अचानक की गई गोलीबारी में इन लोगों की जान चली गई। खबरों के मुताबिक, इस दौरान शरारती तत्वों ने खमेनलोक गांव के कई घरों में भी आग लगा दी। तामेंगलोंग जिले के गोबाजंग में भी कई लोगों के घायल होने की खबर है।

मरने वालों में एक महिला भी

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, मरने वाले 9 लोगों में एक महिला भी शामिल है। वहीं घायलों में से कई लोगों को इंफाल में इलाज के लिए ले जाया गया है। यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब एक दिन पहले ही कर्फ्यू में ढील दी गई थी। ताजा हिंसा से मणिपुर में शांति की कोशिशों को एक बड़ा झटका लगा है। एक महीने से ज्यादा समय से हिंसाग्रस्त मणिपुर में लगातार शांति की कोशिशें की जा रही हैं, जो कि अब तक नाकाम साबित हुई हैं। मैतेई और कुकी समुदाय के बीच आरक्षण को लेकर झड़प के बाद से राज्य में हिंसा शुरू हुई थी।

Share this:

Latest Updates