Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

ग्राहक पंचायत ने डीसी को आवेदन देकर दूध में मिलावट करने वालों पर नकेल कसने की मांग रखी

ग्राहक पंचायत ने डीसी को आवेदन देकर दूध में मिलावट करने वालों पर नकेल कसने की मांग रखी

Jamshedpur news : अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत पूरे देश में अपना “स्वर्णजयंती वर्ष” मना रहा है। इस उपलक्ष्य में अप्रैल महीने में आम नागरिकों के स्वास्थ्य के विषय को लेकर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत कार्यरत है। आज ग्राहक पंचायत ने उपायुक्त जिला पूर्वी सिंहभूम को आवेदन दिया और उनके संज्ञान में मिलावटी दूध के संदर्भ में कुछ निम्नांकित बिंदु रखा है। पंचायत में पूर्वी सिंहभूम जिला के उपयुक्त से आगरा किया है कि दूध में मिलावट करने वालों पर नकल कसी जाए। किसके साथ-साथ दूध जांच की व्यवस्था भी की जाए। पंचायत अपेक्षा करती है कि उनका समुचित समाधान  और कार्रवाई हो। दूध मे हो रही मिलावट की रोकथाम के लिये और जन जागरूकता के उद्देश्य से अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने आवेदन पत्र से ये मांगें रखीं हैं। 

1.  जिले में फूड टेस्टिंग मोबाइल वैन होनी चाहिए।

2. दूध एवं खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने हेतु फ्लाइंग स्क्वायड का गठन होना चाहिए। इसमें एक प्रतिनिधि ग्राहक संगठन  का भी शामिल हो।

3.जिले में सैंपल की जांच हेतु प्रत्येक प्रखंड स्तर पर प्रशासन की ओर से एक ”निशुल्क ओपन टेस्टिंग सेंटर” (खुला जांच केंद्र) होना चाहिए।

4. जिलें में पर्याप्त फूड इंस्पेक्टर नियुक्त किये जाये, जिससे त्वरित कार्यवाही की जा सके।

5. प्रशासन की ओर से जांच करने पर जब दूध में मिलावट की मात्रा पाई जाती है तो इसका बृहत रूप से प्रचार – प्रसार  सोशल मीडिया के माध्यम से होना चाहिए,  ताकि आम नागरिक तक जागृति हो।

मिलावट दूध से संबंधित मामले को लेकर पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त कार्यालय में आवेदन देने जिला उपाध्यक्ष श्री मनोज लकड़ा, विधि आयाम के सदस्य अधिवक्ता सूरज प्रकाश, अधिवक्ता सुमित चंद्र पोद्दार, अवधेश कुमार, गौरव कुमार आदि पहुंचे थे।

Share this:

Latest Updates