Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कस्टम ने मुंबई एयरपोर्ट पर दुबई से आए एक यात्री के पास से 03 किलो सोना जब्त किया

कस्टम ने मुंबई एयरपोर्ट पर दुबई से आए एक यात्री के पास से 03 किलो सोना जब्त किया

Mumbai news : सीमा शुल्क विभाग (कस्टम) की टीम ने मंगलवार को मुंबई एयरपोर्ट पर दुबई से आये एक यात्री के पास से 2.27 करोड़ रुपये मूल्य का 03 किलोग्राम सोना जब्त किया है। यह सोना यात्री ने अपनी पतलून में छिपा रखा था। यात्री को गिरफ्तार करके उससे मामले की गहन छानबीन की जा रही है।

कस्टम सूत्रों ने बताया कि मंगलवार की सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर नियमित निगरानी के दौरान दुबई से आया एक यात्री संदिग्ध अवस्था में दिखा। उसकी तलाशी के दौरान एक किलो वजन की 24 कैरेट की तीन सोने की छड़ें जब्त की गयीं। जब्त किये गये सोने की कीमत 2.27 करोड़ रुपये बतायी जा रही है। दुबई के इस यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में आगे की जांच शुरू हो गयी है कि यह सोना भारत क्यों लाया जा रहा था, क्या इसका कोई राजनीतिक कनेक्शन है।

Share this:

Latest Updates