Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

धनबाद पब्लिक स्कूल ने सीबीएसई राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में जीता द्वितीय एवं तृतीय स्थान

धनबाद पब्लिक स्कूल ने सीबीएसई राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में जीता द्वितीय एवं तृतीय स्थान

Dhanbad news :  सीबीएसई राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन धुर्वा ग्लोबल स्कूल संगमनेर अहमदनगर महाराष्ट्र में हुआ। इस  प्रतियोगिता में धनबाद पब्लिक स्कूल के बालिकाओं ने पूरे भारत के खिलाड़ियों को चुनौती देते हुए अंङर 14 में बालिका वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालिका वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

14 वर्षीय बालिका वर्ग दूसरा स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी रानी पंडित, इशिका छेत्री, अनन्या अग्रवाल, अनुष्का कुमारी, अद्रीजा पॉल

19 वर्षीय बालिका वर्ग तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी दीपिका, शताक्षी, सृष्टि, तितली कोले, यशस्वी रानी रही

इस अवसर पर ध्रुव ग्लोबल स्कूल के डायरेक्टर एवं योगासन भारत के उपाध्यक्ष एवं एशियाई योगासन फेडरेशन के अध्यक्ष संजय मालपानी द्वारा खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया इस। उपलब्धि पर धनबाद पब्लिक स्कूल केअध्यक्ष कैलाश प्रसाद अग्रवाल, सचिव अनिल अग्रवाल एवं अन्य पदाधिकारी गण के साथ-साथ स्कूल की प्राचार्या शारदा महाजन, उपप्राचार्य शोबीक चटर्जी, सुपर्णा घोष के साथ-साथ सभी शिक्षकों एवं अभिभावक ने खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षक शशिकांत पांडे एवं पिंकी सिंह को अच्छा प्रदर्शन करने हेतु बधाई दी।

Share this:

Latest Updates