Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अभी दबंग गर्ल सोनाक्षी की जहीर के साथ नहीं हुई है शादी, मगर उठने लगे कई सवाल

अभी दबंग गर्ल सोनाक्षी की जहीर के साथ नहीं हुई है शादी, मगर उठने लगे कई सवाल

Mumbai news, Bollywood news : बॉलीवुड की दबंग गर्ल के नाम से मशहूर सोनाक्षी सिन्हा की शादी एक्टर जहीर इकबाल से फिक्स हो चुकी है। डेट भी सामने आ चुका है, लेकिन शादी से पहले ही पारिवारिक रूप से इस विषय में सवाल भी उठने लगे हैं।

यह लगभग सार्वजनिक है कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल लंबे वक्त से एक दूसरे के साथ हैं और अब लंबी डेटिंग के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया है। 23 जून को दोनों पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी को अब चंद दिन ही बचे हैं, लेकिन एक्ट्रेस का परिवार इस पर कोई भी बात करने से बचता नजर आ रहा है। पहले शत्रुघ्न सिन्हा के बयान ने लोगों को हैरान किया था तो वहीं अब लोगों की नजर मां पूनम और भाई लव के इंस्टाग्राम हैंडल पर चली गई है। इसे देखने के बाद लोगों का कहना है बिहारी बाबू का परिवार इस शादी से खुश नहीं है।

इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं कर रहीं पूनम सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा की मां पूनम सिन्हा इंस्टाग्राम पर सिर्फ 6 लोगों को ही फोलो करती हैं। इन 6 लोगों में से तीन उनके परिवार के ही सदस्य हैं। पति शत्रुघ्न सिन्हा, बेटे लव सिन्हा और कुश सिन्हा को वो फॉलो करती हैं। अगर वो किसी को नहीं फॉलो करती तो वो हैं सोनाक्षी सिन्हा। सोनाक्षी सिन्हा भी अपनी मां को इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं करती हैं। अब ऐसे में फैंस को समझ नहीं आ रहा कि माजरा क्या है और दोनों एक-दूसरे को क्यों फॉलो नहीं करती हैं। हाल में ही मां-बेटी की ये जोड़ी ‘हीरामंडी’ की स्क्रीनिंग में भी साथ नजर आई थी। दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग की भी बात कही जाती है, लेकिन इसे देखने के बाद लोग सवाल खड़े कर रहे हैं कि आखिर ऐसा क्यों है कि दोनों ही एक-दूसरे को फॉलो नहीं करतीं।

भाई लव ने भी छोड़ा फॉलो करना 

मामला इतने पर ही नहीं रुक रहा। एक्ट्रेस के भाई लव सिन्हा भी सोनाक्षी सिन्हा को फॉलो नहीं करते हैं। वो इंस्टाग्राम पर एक तरफ 400 लोगों को फॉलो करते हैं, लेकिन दूसरी तरफ अपनी बहन को ही फॉलो नहीं करते। भाई लव की तरह ही सोनाक्षी भी उन्हें नहीं फॉलो करती हैं। पहले ही सोशल मीडिया पर चर्चाएं हैं कि सिन्हा परिवार सोनाक्षी के फैसले से खुश नहीं है और ये शादी नहीं चाहता, वहीं दूसरी ओर ऐसी चीजें इन चर्चाओं को और हवा दे रही हैं।

Share this:

Latest Updates