Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

DANA effect : तूफान “दाना” ने ओडिशा के 36 लाख लोगों का छीना सुख-चैन

DANA effect : तूफान “दाना” ने ओडिशा के 36 लाख लोगों का छीना सुख-चैन

Bhuvneshwar news : ओडिशा में शुक्रवार की सुबह आए तूफान “दाना” ने ओडिशा के 14 जिलों के 35.95 लाख लोगों को किसी न किसी रूप में प्रभावित किया है। “दाना” का सर्वाधिक प्रभाव संबंधित जिलों के 108 प्रखंडों से जुड़ी 1,671 ग्राम पंचायतों पर पड़ा है। ये पंचायतें समुद्र के तटीय क्षेत्रों के आसपास बसी हैं, जहां भारी वर्षा और तेज हवा की चपेट में आने से हजारों कच्चे मकान या तो पूर्ण अथवा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं, वहीं इन क्षेत्रों में हजारों एकड़ भूमि में लगी फसलों को नुकसान हुआ है।

1000738545

8,10,896 लोगों को 6,210 चक्रवात राहत केंद्रों में किया गया स्थानांतरित

ओडिशा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने बताया कि “दाना” से होने वाले संभावित नुकसान को केंद्र में रखकर एहतियात के तौर पर पहले ही तटीय क्षेत्रों में बसे 8,10,896 लोगों को 6,210 चक्रवात राहत केंद्रों में स्थानांतरित कर दिया गया था। इनमें से बड़ी संख्या में लोग आज भी इन केंद्रों में शरण लिए हुए हैं, जहां उनके रहने-खाने, दवा आदि का पुख्ता प्रबंधन किया गया है। उन्होंने बताया कि “दाना” से हुए नुकसान की समीक्षा की जा रही है। इसके बाद इस नुकसान का स्थायी समाधान का प्रयास होगा। जिनका मकान क्षतिग्रस्त हुआ है, उन्हें पक्का मकान देने की कोशिश होगी। इसके अलावा क्षतिग्रस्त मकानों की मरम्मत और फसलों को हुए नुकसान का आकलन कर सरकार मुआवजा के मामले में आगे बढ़ेगी।

1000738547

हालात का जायजा लेने आएगी केंद्रीय टीम

मंत्री ने बताया कि एक केंद्रीय टीम भी जल्द ओडिशा आने वाली है, जो चक्रवात से हुई क्षति का आकलन कर केंद्र सरकार को रिपोर्ट सौंपगी। इसके बाद केंद्रीय सहायता के लिए राज्य सरकार प्रयास करेगी। कुए ऐसे इलाके जहां नदियों के जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात हैं, वहां की निगरानी की जा रही है। संबंधित इलाकों से अबतक तीन दर्जन से भी अधिक लोगों का रेस्क्यू किया गया है, जो अपने घर के छतों अथवा अन्य ऊंचे इलाकों में फंसे थे।

Share this:

Latest Updates