Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

DANCE DANCE : दुबई के इंडियन एक्सपो में जमकर नाचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, एक्टर रणवीर सिंह…

DANCE DANCE : दुबई के इंडियन एक्सपो में जमकर नाचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, एक्टर रणवीर सिंह…

Mood is happy. Dance is on. मिजाज खुश है। डांस जारी है। यह दृश्य 28 मार्च को दुबई में आयोजित India Expo में देखने को मिला। हम सब जानते हैं कि मोदी सरकार के कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। क्रिकेट की दुनिया के वे जानकार तो हैं ही, अब पता चला है कि कला की दुनिया में भी अपने मिजाज से वह लोगों का मन आकर्षित करते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कार्यक्रम में खुशमिजाज मूड में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर दिखे। वह अभिनेता रणवीर सिंह के साथ नाचते नजर आए। यह सीन दुबई के इंडिया एक्सपो में “द ग्लोबल रीच ऑफ इंडियन मीडिया एंड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री” का है।

रणवीर के साथ करना था संवाद

ANI की रिपोर्ट के अनुसार, इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को अभिनेता रणवीर के साथ इस विषय पर संवाद करना था। अभिनेता इस एक्सपो में लाल रंग की पोशाक में नजर आ रहे थे और इसी दौरान अभिनेता की फिल्म बाजीराव मस्तानी का हिट सांग बजा। रणवीर सिंह ने अनुराग ठाकुर से भी उनका साथ देने को कहा, कई बार अनुरोध के बाद केंद्रीय मंत्री भी रणवीर सिंह के साथ स्टेप बाई स्टेप डांस करने लगे। इस दौरान भीड़ ने खूब जमकर उनकी हौसलाअफजाई की।

17 लाख लोग इंडियन पवेलियन पहुंचे

ठाकुर ने एएनआई से बातचीत में कहा, दुबई एक्सपो के इंडिया पवेलियन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। लोग यहां भारतीय प्रदर्शन, जिसमें योग, आयुर्वेद, पर्यटन, टेक्सटाइल, कास्मिक वर्ल्ड और सिनेमा को लेकर लोगों को खूब दिलचस्पी दिखी। करीब 17 लाख लोगों ने इंडिया पवेलियन को देखा।

Share this:

Latest Updates