Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Dariya Dil : मुकेश अंबानी ने ‘मोदी’ को दी 1500 करोड़ की बिल्डिंग,यह गिफ्ट…

Dariya Dil : मुकेश अंबानी ने ‘मोदी’ को दी 1500 करोड़ की बिल्डिंग,यह गिफ्ट…

National News, Mumbai Reliance Chairman Mukesh Ambani, Build Of 1500 Crore Cost Gave To A Old Staff : दुनिया में ऐसे दरिया दिल अरबपति कम ही होंगे, जिन्होंने अपने एक पुराने स्टाफ को इतनी कीमती बिल्डिंग गिफ्ट के रूप में दे दी हो। एशिया के सबसे बड़े अरबपति रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने ऐसा ही किया है। मुकेश अंबानी ने हाल ही में अपने एक पुराने कर्मचारी के लिए 1500 करोड़ रु का घर खरीदा है। रिलायंस के लिए वर्षों से कार्य कर रहे इस कर्मचारी का नाम मनोज मोदी है। इस कर्मचारी को मुकेश ने 22 मंजिला इमारत तोहफे में दी है।

अंबानी के राइट हैंड कहलाते हैं मनोज मोदी

मनोज मोदी अंबानी के राइट हैंड कहलाते हैं। वह शुरू से लेकर अभी तक कंपनी से जुड़े हैं। वह केवल रिलायंस के कर्मचारी नहीं हैं, बल्कि वे रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के दोस्त भी हैं। अंबानी के सबसे करीबी कर्मचारी के तौर पर मनोज मोदी को जाना जाता है।

बच्चे भी मानते हैं मनोज की बात

 मनोज मोदी का रिलायंस के लगभग सौदों की सफलता के पीछे हाथ होता है। केवल मुकेश अंबानी ही नहीं, बल्कि मुकेश अंबानी के बच्चे आकाश, अनंत, ईशा अंबानी भी मनोज की कही बात को मानते हैं। मनोज मोदी के कार्य का सम्मान करते हुए अंबानी फैमिली ने उनको यह बेशकीमती गिफ्ट दिया है। मनोज मोदी के लिए अंबानी फैमिली ने मुंबई के नेपियन सी रोड में 22 मंजिला इमारत खरीदी है। इस प्रॉपर्टी का नाम वृंदावन रखा है। यह बिल्डिंग 1.7 लाख वर्ग फुट एरिया में बनी है।

Share this:

Latest Updates