Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

ऐसी ‘मरखाह’ बहू से भगवान बचाएं, बेचारी बुजुर्ग सास को इतना पीटा कि…

ऐसी ‘मरखाह’ बहू से भगवान बचाएं, बेचारी बुजुर्ग सास को इतना पीटा कि…

 ‘सास भी कभी बहू थी’ सीरियल आपने देखा होगा। कुछ दशक पूर्व ‘सौ दिन सास के’ फिल्म भी देखी होगी। इसके अलावा हर घर में सास और बहू के बीच रिश्ते की कड़वाहट को रह-रह कर देखने को मिलता है, लेकिन जब स्थिति सीमा के पार जाने लगती है तो दर्द देने वाली घटनाएं सामने आती हैं।  ऐसी ही एक घटना उत्तर प्रदेश के कानपुर से सामने आई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। एक बुजुर्ग महिला के साथ उसकी बहू ने बेरहमी से मारपीट की। मारपीट की घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी बहू पर धारा 151 के तहत कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर जेल भेज दिया। फिर भी कहना तो यही पड़ता है कि ऐसी ‘मरखाह’ बहू से भगवान हर सास को बचाएं।

जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट का वीडियो जब सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया। पुलिस पीड़ित महिला के घर पहुंची और पूछताछ की।  इसमें पता चला कि बुजुर्ग महिला जयराम देवी अपने पति भगवानबली के साथ चकेरी के भाउपुर में रहती हैं। उनकी बहू आरती गुप्ता महीनों से अपनी बुजुर्ग सास के साथ मारपीट करती है। दो दिनों से लोगों ने मारपीट का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसके बाद पुलिस भी हरकत में आई और बहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Share this:

Latest Updates