Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Davis Cup : भारत का विश्व ग्रुप-1 में स्थान बरकरार , डेनमार्क को 4-0 से दी शिकस्त, रोहन बोपन्ना और दिविज शरण जीते

Davis Cup : भारत का विश्व ग्रुप-1 में स्थान बरकरार , डेनमार्क को 4-0 से दी शिकस्त, रोहन बोपन्ना और दिविज शरण जीते

भारतीय डेविस कप टीम ने जिमखाना क्लब दिल्ली में हुए डेविस कप विश्व ग्रुप-1 प्लेआफ मुकाबले में शनिवार को डेनमार्क को 4-0 से हराकर विश्व ग्रुप-1 में अपना स्थान कायम रखा। भारत की ओर से फरवरी 2019 के बाद अपना पहला डेविस कप मुकाबला खेल रहे रोहन बोपन्ना और दिविज शरण ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए तीन मैच प्वाइंट बचाकर डबल्स मुकाबले में डेनमार्क के फ्रेडरिक नीलसन और माइकल टोरपेगार्ड की जोड़ी को एक घंटे 58 मिनट तक चले मैच में 6-7(4), 6-4, 7-6(4) से हराकर भारत को 3-0 से अजेय बढ़त दिलाई।

रिवर्स सिंगल्स में रामनाथन भी जीते

इसके बाद रिवर्स सिंगल्स में रामकुमार रामनाथन ने जोहानेस इंगिल्डसेन को 5-7, 7-5, 10-7 से परास्त किया। इस प्रकार भारत ने 4-0 की बढ़त ली और पांचवां मैच खेलने की आवश्यकता नहीं पड़ी। इससे पहले रामकुमार और युकी भांबरी ने अपने-अपने सिंगल्स मुकाबले जीतकर भारतीय टीम को विजयी शुरुआत दिलाई थी।

डेनमार्क अब फिर से विश्व ग्रुप-2 में

बोपन्ना और दिविज की संघर्षपूर्ण जीत से यह भी सुनिश्चित हो गया था कि भारत 2022 के सत्र में विश्व ग्रुप-1 में बना रहेगा, जबकि डेनमार्क अब फिर से विश्व ग्रुप-2 में चला जाएगा। इससे पहले, निर्णायक सेट के 12वें गेम में सर्विस कर रहे दिविज को तीन मैच प्वाइंट का सामना करना पड़ा, लेकिन भारतीय टीम ने हौसला बनाए रखा और आखिर में जीत दर्ज की। भारत की नवंबर 2019 में पाकिस्तान को 4-0 से हराने के बाद से यह पहली जीत है। उसके बाद भारत विदेशो में खेले गए मुकाबलों में फिनलैंड (1-3) और क्रोएशिया (1-3) से हार गया था।

Share this:

Latest Updates