Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Daylight  Murder  : यूपी में बीजेपी के 34 साल के इस युवा नेता को गोलियों से कर दिया छलनी,  परिजन बता रहे…

Daylight  Murder  : यूपी में बीजेपी के 34 साल के इस युवा नेता को गोलियों से कर दिया छलनी,  परिजन बता रहे…

UP Update News, Moradabad, BJP Young Leader Shot Dead :

तमाम दावों के बावजूद यह नहीं कहा जा सकता है कि उत्तर प्रदेश में अपराध का ग्राफ बहुत नीचे है। योगी शासन की कढ़ाई का प्रभाव ऐसा नहीं है कि अपराधी उत्तर प्रदेश से गायब हो गए हैं। ताजा मामला मुरादाबाद में सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यहां बीजेपी के एक युवा नेता को दिनदहाड़े गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। बीजेपी नेता अनुज चौधरी की गुरुवार शाम मुरादाबाद में उनके आवास के बाहर ही बदमाशों ने उनका मर्डर कर दिया। 

सीसीटीवी फुटेज में वारदात कैद

पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि 34 साल के अनुज चौधरी अपने आवास के बाहर एक अन्य व्यक्ति के साथ टहल रहे हैं। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन लोग मौके पर पहुंचे और उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान वह बुरी तरह से घायल हो गए और जमीन पर गिर गए। पुलिस के मुताबिक, बीजेपी नेता को मुरादाबाद के ब्राइटस्टार अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। 

परिवार ने बताया राजनीतिक रंजिश

बताया जा रहा है कि स्थानीय राजनीति में सक्रिय रहने वाले अनुज चौधरी ने संभल के असमोली ब्लॉक से ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ा था, लेकिन वह चुनाव हार गए थे।

इस वारदात के पीछे बीजेपी नेता के परिवार ने राजनीतिक रंजिश और उनके  प्रतिद्वंद्वियों को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस के अनुसार, परिवार ने हत्या में शामिल दो लोगों के नाम बताए हैं। आरोपियों के नाम हैं अमित चौधरी और अनिकेत हैं। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Share this:

Latest Updates