Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

डीसीए टी – 20 का सेमीफाइनल बुधवार से, जर्सी लॉन्च

डीसीए टी – 20 का सेमीफाइनल बुधवार से, जर्सी लॉन्च

Dhanbad news : सूर्या रियलकान सुपर डिवीजन टी-20 के सेमीफाइनल मुकाबले बुधवार को टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में खेले जाएंगे। सुबह नौ बजे से डीएसए रेलवे और आइसीसीएसए के बीच पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा। वहीं दोपहर एक बजे से होने वाले दूसरे सेमीफाइनल में टाटा क्रिकेट अकादमी और जियलगोरा क्रिकेट अकादमी की टीमें आपस में भिड़ेंगी।

इसके पहले मंगलवार को रणधीर वर्मा स्टेडियम स्थित धनबाद क्रिकेट संघ के कार्यालय में सेमीफाइनल में पहुंची चारों टीमों के बीच ड्रेस का वितरण किया गया। अतिथि सीएमसी हास्पिटल धनबाद के निदेशक डा. अभिषेक मिश्रा ने चारों टीमों को ड्रेस प्रदान किया। इस अवसर पर संघ के महासचिव उत्तम विश्वास, सहायक कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, कार्यकारिणी सदस्य दिवेन तिवारी, कार्यालय सहायक महेश गोराई व अन्य उपस्थित थे।

ये भी पढ़े :वृंदा करात ने की चम्पाई सोरेन से मुलाकात

Share this:

Latest Updates