Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

डीसीसीसी अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट आज से, टूर्नामेंट का ड्रेस व ट्रॉफी की हुई लांचिंग

डीसीसीसी अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट आज से, टूर्नामेंट का ड्रेस व ट्रॉफी की हुई लांचिंग

क्रिकेट में अनुशासन बेहद जरूरी: सिद्धार्थ गौतम

Dhanbad news: सीसीडब्ल्यूओ मैदान में धनबाद क्रिकेट कोचिंग कैंप का अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट कल से शुरू हो रहा है  । इसी क्रम में गुरुवार की शाम मैदान में मुख्य अतिथि सिद्धार्थ गौतम ने खिलाड़ियों की जर्सी और टूर्नामेंट के ट्रॉफी का अनावरण किया । खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए श्री गौतम ने कहा कि क्रिकेट जैसे खेल में अनुशासन बेहद जरूरी है । हार-जीत खेल का एक महत्वपूर्ण मुद्दा है, मगर इससे भी महत्वपूर्ण मुद्दा है खेल भावना । उन्हें युवा खिलाड़ियों को अच्छे खेल की शुभकामनाएं दी एवं आयोजकों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर गोपाल ठाकुर , राजेंद्र सिंह, पुर्व जिला खिलाड़ी बिनय सिंह, महादेव सिंह, मोहित कुमार, मिथिलेश कुमार एवं सभी टीमों के खिलाड़ी मौजूद थे। कैंप के डायरेक्टर असीत सहाय ने समारोह का संचालन किया।

IMG 20250327 WA0004 1

Share this:

Latest Updates