Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

महाराष्ट्र में भाजपा को 156, शिंदे समूह को 78 और राकांपा (एपी) को 54 सीटें देने का फैसला

महाराष्ट्र में भाजपा को 156, शिंदे समूह को 78 और राकांपा (एपी) को 54 सीटें देने का फैसला

Mumbai news : महाराष्ट्र में भाजपा नीत एनडीए गठबंधन के सहयोगी दलों में सीटों का बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया गया है। सूबे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 156 सीटें, शिवसेना (शिंदे समूह) को 78 सीटें और अजित पवार की राकांपा को 54 सीट दी जाने का निर्णय लिया गया है। हालांकि, इस फार्मूले की अभी तक औपचारिक तौर पर घोषणा नहीं की गयी है।

गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर हुआ विचार-विमर्श


विश्वस्त सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि महाराष्ट्र में एनडीए गठबंधन के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर केन्द्रीय भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने नयी दिल्ली में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर करीब करीब तीन घंटे तक विचार-विमर्श किया। इसके बाद महाराष्ट्र में भाजपा अपने सहयोगी दलों के साथ विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा ने महाराष्ट्र की कुल 288 सीटों में से 99 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। भाजपा अपने हिस्से की 57 सीटों पर संभावित उम्मीदवारों के नाम पर विचार कर रही है।

प्रदेश भाजपा की भेजी लिस्ट पर अंतिम निर्णय केन्द्रीय नेतृत्व लेगा


महाराष्ट्र में उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के सागर बंगले पर इच्छुक उम्मीदवारों की भीड़ लगी हुई है। प्रदेश भाजपा की ओर से भेजी गई इच्छुक उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम निर्णय केन्द्रीय नेतृत्व लेगा। सूत्रों ने बताया कि एनडीए गठबंधन में जीत की प्रबल सम्भावना को ही टिकट देने का प्रमुख मापदंड बनाया गया है। देवेन्द्र फडणवीस ने पत्रकारों से अनौपचारिक चर्चा में कहा कि एनडीए गठबंधन में सीटों का बंटवारे को लगभग अंतिम रूप दिया जा चुका है। बहुत जल्द इसकी घोषणा सहयोगी दल अलग-अलग अपने तरीके से करेंगे।

Share this:

Latest Updates