Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

लिव-इन में 4 बच्चों के पिता के साथ रह रही थी 4 बच्चों की मां,झगड़ा क्या हुआ पुरुष ने महिला को मार डाला, थाने में…

लिव-इन में 4 बच्चों के पिता के साथ रह रही थी 4 बच्चों की मां,झगड़ा क्या हुआ पुरुष ने महिला को मार डाला, थाने में…

आदमी के जीवन में रिश्ते बनते-बिगड़ते रहते हैं। यदि 2 महिला-पुरुष लिव-इन में रह रहे हैं और किसी बात पर पुरुष महिला की जान ले ले, यह अन्याय है। जघन्य अपराध है। देश की राजधानी दिल्ली में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। चार बच्चों के पिता के साथ लिव-इन में रह रही थी चार बच्चों की मां। दोनों में किसी बात पर झगड़ा हुआ और पुरुष ने गला दबाकर अपने पार्टनर की जान ले ली।

मामला मुकुंदपुर इलाके का बताया जा रहा है।  हत्या के बाद पुरुष ने खुद थाने जाकर सरेंडर कर दिया। पुलिस के मुताबिक  18 जून को 38 साल का विजय भलस्वा डेरी थाने पहुंचा और उसने कहा कि उसने अपनी लिव इन पार्टनर की हत्या कर दी है। आप मुझे अरेस्ट कर लो। इसके बाद पुलिस विजय को लेकर मुकुंदपुर में उसके घर पहुंची तो पाया कि उसकी पार्टनर संतोषी देवी का शव किसी कपड़े से लपेटा हुआ मिला।

 मृतका की पहले से तीन बेटियां, एक बेटा

जांच में पता चला कि विजय ने पहले एक दूसरी महिला से शादी की थी और उस महिला से उसके 4 बच्चे हैं। इसके बाद आरोपी एक अस्पताल में काम करने के दौरान संतोषी के संपर्क में आ गया। संतोषी के भी 4 बच्चे हैं, जिनमें 14,13 और 12 साल की लड़कियां और 8 साल का लड़का है। इसके बाद उसकी पहली पत्नी उसे छोड़कर चल गई। फिर संतोषी और विजय लिव इन में साथ रहने लगे। इसके बाद विजय से संतोषी को एक बेटा हुआ, जिसकी उम्र 2 साल है।

पुलिस दे रही आरोपी के घर का किराया

17 जून को जब संतोषी काम से लौटी तो उसका विजय से झगड़ा हो गया। उस वक्त सभी बच्चे सो रहे थे। छत पर विजय ने संतोषी का गला घोंट दिया और उसके शव को कपड़े से लपेट दिया। इसके बाद वो शव को ठिकाने नहीं लगा पाया और थाने जाकर सरेंडर कर दिया। पुलिस का कहना है कि विजय के मकान का एक साल का किराया फिलहाल उनकी तरफ से दिया जा रहा है,ताकि  बच्चे बेघर न हों, विजय पेशे से मजदूर है।

Share this:

Latest Updates