Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

DELHI : फ्रेंड की बेटी को होटल में ले जाकर बनाया हवस का शिकार, IB अधिकारी के खिलाफ पुलिस ने…

DELHI : फ्रेंड की बेटी को होटल में ले जाकर बनाया हवस का शिकार, IB अधिकारी के खिलाफ पुलिस ने…

देश की राजधानी दिल्ली में खुफिया ब्यूरो के एक पूर्व अधिकारी पर गंभीर आरोप लगा है। 60 साल के इस पूर्व अफसर पर दोस्त की बेटी के साथ रेप का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि दिल्ली के करोल बाग (Karol Bagh Rape) में 17 साल की एक लड़की को नौकरी देने का झांसा देकर इस शख्स ने बलात्कार किया। पुलिस ने 9 march को बताया कि आरोपी (60) पीड़िता के पिता का दोस्त है। पुलिस के अनुसार, नाबालिग पीड़िता हाई स्कूल तक की पढ़ाई पूरी कर ‘ब्यूटीशियन’ का काम सीख रही है।

बच्ची का रेप कर उसे घर छोड़ दिया

पुलिस का कहना है कि आरोपी सात मार्च को लड़की को एक होटल में ले गया और उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। बाद में उसने उसे घर वापस छोड़ दिया और घटना की जानकारी अपने माता-पिता को ना देने की धमकी भी दी। एक दिन बाद लड़की ने सब कुछ अपने घरवालों को बता दिया।

पीड़िता के बयान पर पाॅक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया

अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी उत्तम नगर का निवासी है और अभी फरार है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें Active हैं।

Share this:

Latest Updates