Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

New Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पीएम आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन सरकार लोक कल्याण और सुशासन के पथ पर चलते हुए दिल्लीवासियों के सपनों को एक विकसित दिल्ली में बदलने को प्रतिबद्ध है।
दिल्ली में भाजपा सरकार बनने के बाद से मुख्यमंत्री का मुलाकातों का दौर जारी है। इससे पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की थी।
मुख्यमंत्री दिल्ली के विकास और यमुना की सफाई को लेकर सक्रिय दिखाई दे रही हैं। उन्होंने 20 फरवरी को शपथ समारोह के बाद शाम को यमुना की आरती में शामिल होकर साफ संदेश दिया कि उनकी सरकार यमुना को लेकर कितनी गम्भीर है। इसके अलावा मुख्यमंत्री दिल्ली के बुनियादी ढांचे को सुधारने की दिशा में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक भी कर चुकी हैं। उन्होंने बैठक में दिल्ली के खुदे हुए रास्तों, खराब पड़ी सड़कों और यातायात से जुड़े तमाम विषयों पर विस्तार से चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये।

Share this:

Latest Updates